Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स का गठन पर बल दिया
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स का गठन पर बल दिया

    By Himachal VartaAugust 29, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर उप-कुलपतियों के साथ आयोजित बैठक में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने समानता और समावेशिता को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता की दिशा में कार्य करने पर बल दिया।
    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार, सरदार वल्लभभाई पटेल कलस्टर यूनिवर्सिटी मंडी के कुलपति डाॅ. सी.एल. चमन और अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचैक मंडी के कुलपति डाॅ. सुरेंद्र कश्यप इस अवसर पर उपस्थित थे।
    उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर एक उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जाना चाहिए और संबंधित लोगों और संस्थानों के परामर्श से नीति का अध्ययन करने के बाद, हमें एक विजन डाॅक्यूमेंट एक लक्षित रणनीति और एक सुनियोजित व्यवस्थित चरणवद्व कार्य योजना वर्ष 2040 तक एक बहु-अनुशासनात्मक संस्थान बनने के लिए तैयार कर लानी चाहिए। उन्होंने नई शिक्षा नीति को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर सेमिनार, सम्मेलन आदि आयोजित करने दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजनाएं बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस नीति को छात्रों को भी समझाया जाना चाहिए और कहा कि हिमाचल, उच्च शिक्षण संस्थानों के व्यावहारिक प्रयासों से ही इस नीति को लागू करने में देश का अग्रणी राज्य बन सकता है।
    कुलपतियों ने नई शिक्षा नीति के संबंध में अपने सुझाव भी दिए, जो राज्य में नीति का लागू करने में सहायक होंगे। उन्होंने नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, चुनौतियों और रणनीति के बारे में भी चर्चा की।
    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने राज्यपाल को उच्च शिक्षा चुनौतियां और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत उठाए गए कदमों की प्रस्तुति दी।
    इस अवसर पर तीनों विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.