Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन विधानसभा क्षेत्र की 24 पंचायतों के 33385 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन विधानसभा क्षेत्र की 24 पंचायतों के 33385 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaAugust 29, 2020
    Facebook WhatsApp

    डा. बिन्दल ने लाभार्थियों की वर्चुअल रैली को किया सम्बोधित

    नाहन। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की 24 पंचायतों के 33,385 लोगों ने वर्तमान जयराम ठाकुर सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है। डा. बिन्दल ने आज इन पंचायतों के लाभार्थियों से वर्चअुल रैली के माध्यम से संवाद स्थापित किया और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार शानदार रूप से कार्य कर रही है जिससे आम जन का सामाजिक-आर्थिक विकास हुआ है।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की 24 पंचायतों में 4640 जनधन खाते, कृषि के तहत 2684, जल जीवन मिशनन के तहत 1875, गृहणि सुविधा के तहत 5334, उज्जवा योजना के अन्तर्गत 2171, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 7723, पैंशन योजना के तहत 7762, आवास योजना के तहत 114, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 246, के अलावा हिम केयर, आयुषमान आदि के क्षेत्र में कुल 33385 लाभर्थियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है।
    उल्लेखनीय है कि इस वर्चुअल लाभार्थी रैली में विभिन्न पंचायत घरों में लाभार्थी भाग लेने पहुंचे और डा. बिन्दल ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर रैली की अध्यक्षता की।
    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला परिषद सदस्य मनीष चैहान, खंड विकास समिति की अध्यक्ष कविता चैहान, एसडीएम विवेक शर्मा, खंड विकास अधिकारी अनूप शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.