नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को भी जिला सिरमौर में एक साथ 10 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। आज 93 नए और 7 फॉलो अप सैंपल सहित कुल 100 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनमें 83 नए सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 10 पॉजिटिव रहे हैं जबकि 7 फॉलो अप सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी हैं।
आज आए मामलों में यशवंत विहार नाहन से 27 वर्षीय महिला, बंकला से 16 और 14 वर्षीय युवक, 67 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कासीवाला नाहन की 53 वर्षीय महिला, बर्मा पापड़ी की 60 वर्षीय महिला और 49 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। इसके अलावा काला अंब पुलिस स्टेशन की 54 वर्षीय महिला, बनोग से 54 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।