पेयजल को 15 करोड़ की योजना के लिए महिला मोर्चा ने सीएम का जताया आभार
नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 15 करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल योजना की घोषणा से शिलाई की जनता मै ख़ुशी की लहर है। विशेष कर महिलाओ ने खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के प्रयासों की सरहाना की है।
पेयजल संकट को दूर करने के लिए महिला मोर्चा शिलाई की टीम और बाकि सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर , जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर और खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का आभार जताया है।उन्होंने बताया कि वर्षों से शिलाई की जनता पेयजल किल्लत से जूझ रही है।
उन्होंने कहा की शिलाई में पानी की समस्या होने के चलते लोग यहाँ से पलायन करने लगे थे , लेकिन अब क्षेत्र की जनता की यह किल्लत दूर होगी।