Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सब्जियों के भाव आसमान को छूने लगे!
    हिमाचल प्रदेश

    सब्जियों के भाव आसमान को छूने लगे!

    By Himachal VartaAugust 31, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना संकट के बीच और बरसात की मार सब्जियों के भाव छूने लगे आसमान, मटर 100 तो भिंडी बिक रही 80 रुपए प्रति किलो

    नाहन। कोरोना संकट और बरसात की मार के कारण सब्जियों के भाव आसमान को छूने लगे हैं। ऐसे में लोगों की थाली से सब्जियां गायब होने लगी है। टमाटर जहां लाल हो गया वहीं करेला भी कड़वा हो गया। महंगाई बढ़ने से भिडी भी बेस्वाद लगने लगी है। जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में अचानक सब्जियों के दाम में हुई बढ़ोतरी से आम और खास दोनों वर्ग के लोग परेशान है।

    मौसम की मार के कारण हरी सब्जियों की कीमत आसमान तक पहुंच गई है। ऐसे में महंगी सब्जियों ने गृहिणियों की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। लोग बाजार में अधिक सब्जी की जगह आधा-आधा किलो सब्जियां खरीद रहे हैं। अदरक बाजार में 150 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है, तो टमाटर और फूलगोभी 80 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है। खीरा 50 तो करेला 40 रुपए तक बिक रहा है। मैदानी इलाकों से केवल चार-पांच सब्जियां मिल रही हैं। वहीं स्थानीय सब्जियों की मांग मैदानी इलाकों में अधिक है जिस कारण सब्जी मंडी में सब्जियां कम हैं और जिसके चलते दाम घटने का नाम नहीं ले रहे हैं।

    बारिश से फसलें बर्बाद हो रही हैं। बची हुई फसल को मंडी तक पहुंचाने में भी दिक्कत आ रही है। महंगी सब्जियों की मार सबसे ज्यादा आम वर्ग पर पड़ रही है। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि बरसात की वजह से मंडी में बाकी महीनों के मुकाबले कम सब्जियां पहुंच रही हैं, इसके चलते दाम बढ़े हैं। बरसात के महीनो तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.