नाहन। जिला पुलिस अधिक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने आज एक लिखित प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि कल दिनांक सोमवार को पुलिस चौकी नौहराधार की पुलिस टीम को शाम के समय एक वृद्ध महिला अकेली नौहराधार क्षेत्र में घूमती हुई मिली । जिसपर पुलिस टीम को उस वृद्ध महिला के बारे में स्थानीय लोगों से पड़ताल करने पर पता चला कि इस वृद्ध महिला नाम दुर्गी देवी (उम्र करीब 80 वर्ष) पत्नी मंसाराम, निवासी ग्राम बांदल, तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर की रहने वाली है और इनकी मानसिक स्थिति भी ठीक ना है । पुलिस टीम द्वारा उक्त वृद्ध महिला के परिजनों का पता करने के उपरांत उस वृद्ध महिला एक प्राइवेट गाड़ी द्वारा वृद्धा के भतीजे प्रताप सिंह के पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव उलाना के घर पहुंचाया गया । पुलिस चौकी के कर्मचारी ने उपरोक्त वृद्ध महिला को पहनने के लिए गर्म कपड़े भी दिये । पुलिस द्वारा उक्त वृद्ध महिला के परिजनों को भविष्य में उनकी देखभाल करने हेतु आवश्यक हिदायतें भी दी गई ।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Friday, October 2
