Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»थाना प्रभारी संगड़ाह के खिलाफ कई शिकायतें, जांच जारी!
    हिमाचल प्रदेश

    थाना प्रभारी संगड़ाह के खिलाफ कई शिकायतें, जांच जारी!

    By Himachal VartaSeptember 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    थाना प्रभारी संगड़ाह की एक सप्ताह में तीन शिकायतें

    नाहन। थाना प्रभारी संगड़ाह की पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र के अलग-अलग लोगों द्वारा तीन शिकायतें एसपी सिरमौर कार्यालय तथा सीएम हेल्पलाइन पर की जा चुकी है। हाल ही में रामप्यारी नामक एक महिला द्वारा एसएचओ पर थाने में अभद्र व्यवहार लगाते हुए इस बारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई। शिकायत को एसपी की गैरमौजूदगी में एएसपी बबीता राणा द्वारा आगामी कार्यवाही के लिए डीएसपी संगड़ाह को भेजा गया।

    इससे पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर व विजेंद्र शर्मा, जगत सिंह तथा विनोद ठाकुर आदि द्वारा 26 अगस्त को संगड़ाह के प्रवास पर आए एसपी सिरमौर को थाना प्रभारी जीत राम की शिकायत सौंपी गई थी। इसके अलावा बार-बार उपमंडल संगड़ाह में अवैध व अवैज्ञानिक खनन का मुद्दा उठाने वाले पर्यावरण प्रेमी बबलू चौहान द्वारा थाना प्रभारी की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई थी। उक्त शिकायत के बाद डीएसपी संगड़ाह द्वारा दो दिन पहले बबलू चौहान तथा उनके एक गवाह को छानबीन के लिए अपने कार्यकाल में भी बुलाया गया।

    बबलू चौहान के अनुसार शिकायत पर अब तक संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई है। थाना प्रभारी संगड़ाह जीत राम हालांकि नियमानुसार इस बारे कोई अधिकृत बयान जारी नहीं कर सके, मगर उनका समर्थन कर रहे भाजपा नेता प्रताप तोमर उक्त शिकायतों को गलत बता रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक संगड़ाह शक्ति सिंह ने कहा कि, महिला द्वारा की गई शिकायत के मामले में दोनों पक्षों की गलत फहमी दूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक सिरमौर के अनुसार दूसरी शिकायतों पर भी छानबीन की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.