Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»5 सितम्बर से प्रदेश में तीन रूटों पर रात्रि बसों का संचालनः बिक्रम सिंह
    हिमाचल प्रदेश

    5 सितम्बर से प्रदेश में तीन रूटों पर रात्रि बसों का संचालनः बिक्रम सिंह

    By Himachal VartaSeptember 4, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा के दृष्टिगत 5 सितम्बर 2020 से राज्य में तीन रूटों पर रात्रि बसों के संचालन का निर्णय लिया है।
    परिवहन मंत्री ने बताया कि चम्बा-शिमला-चम्बा रूट पर हर रोज बस का संचालन सांय 5 बजे चम्बा से और सायं 6.30 बजे शिमला से किया जाएगा।
    मनाली-शिमला-मनाली रूट पर बस का संचालन सायं 7 बजे मनाली से और सांय 8 बजे शिमला से किया जाएगा।
    धर्मशाला-शिमला-धर्मशाला रूट पर बस का संचालन सायं 9.30 बजे धर्मशाला से और सायं 9.30 बजे ही शिमला से किया जाएगा।
    बिक्रम सिंह ने कहा कि विभिन्न कार्यों के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न भागों से लोगों का राजधानी शिमला में आवागमन होता है। रात्रि बसों के संचालन से लोगों के समय की बचत भी होगी। इन रात्रि बसों के यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर अन्य क्षेत्रों से भी रात्रि बसों का संचालन आरम्भ किया जाएगा।
     उन्होंने कहा कि निगम के क्षेत्रीय और उपमण्डलीय प्रबन्धकों को कर्मचारियों के लिए हैंड सैनिटाइजर, मास्क, गल्बज और फेस शील्ड नियमित रूप से उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें यात्रियों की कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।
    परिवहन मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय प्रबन्धकों को बसें समय सारिणी के अनुसार चलाने तथा उन्हें सही तरीके से सैनिटाइज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.