नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शुक्रवार को कोरोना के एक साथ 31 मामले सामने आए हैं। वही आज 14 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। आज ठीक हुए मरीजों में 24 वर्ष से 65 वर्ष की आयु के 9 पुरुष और 26 से 61 वर्ष की आयु में 5 महिलाएं शामिल हैं। आज वन कॉलोनी से आठ मामले सामने आए हैं जिनमें 28 और 49 वर्षीय महिला, 29, 30, 36, 50, 54 और 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आदर्श कॉलोनी, पांवटा साहिब से दो मामले जिनमें 40 वर्षीय पुरुष और 34 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। बद्रीपुर, पांवटा साहिब से दो मामले जिनमें 24 साल का पुरुष और 28 साल का पुरुष शामिल हैं। ग्राम चाड़ना नोहराधार से दो मामले जिनमें 32 वर्षीय पुरुष और 42 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। नाहन का 33 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है।
शमशेरपुर की 53 वर्षीय महिला, अकालगढ़ से 25 वर्षीय युवक, राम कुंडी नाहन से 47 वर्षीय व्यक्ति, संगड़ाह से 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पांवटा साहिब से 32- 32 वर्षीय दो पुरुष, 26 वर्षीय युवक, मालियान नाहन रोड से 22 वर्षीय युवक, संत कॉलोनी पांवटा साहिब से 38 वर्षीय व्यक्ति, की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पांवटा साहिब से 31, 61 और 23 वर्षीय व्यक्ति, कालाअंब की 24 वर्षीय महिला, नोहराधार से 28 वर्षीय युवक इसके अलावा नाहन का 27 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है।