Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अवैध पार्क किए वाहनों को पुलिस ने उठाया!
    हिमाचल प्रदेश

    अवैध पार्क किए वाहनों को पुलिस ने उठाया!

    By Himachal VartaSeptember 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन पुलिस हुई मुस्तैद, सड़कों पर कब्जा जमाए वाहनों को पहुंचाया थाने

    अवैध पार्क किये वाहन को ले जाती रिकवरी वैन।

    नाहन। नगीना कहलाने वाले नाहन शहर पर अवैध पार्किंग बदन में दाग साबित हो रही थी। शहर की गलियों और सड़कों पर लोगों के द्वारा अवैध रूप से वाहन पार्क किए जाने को लेकर आए दिन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता था। यही नहीं इन बेतरतीब सड़कों पर कब्जा जमाए खड़े किए गए वाहनों के कारण पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। आज शनिवार को नाहन पुलिस ने बगैर किसी राजनीतिक दबाव की प्रवाह करते हुए अवैध पार्किंग पर अपना चाबुक चलाया।

    बड़ी बात तो यह है कि डीएसपी नाहन ने ख़ुद शहर का निरीक्षण करते हुए लंबे समय से सड़कों पर खड़े किए गए वाहनों को क्रेन के माध्यम से जप्त किया। बड़ी बात तो यह है कि जिन गाड़ियों पर कांटेक्ट नंबर लिखे हुए थे पुलिस ने पहले उन्हें वार्निंग करते हुए गाड़ी उठाने का और सही जगह पार्क करने का संदेश भी दिया। बावजूद इसके जिन लोगों ने फोन नहीं उठाया बार-बार सूचित करने के बावजूद वाहनों को पार्क नहीं किया उन वाहनों को पुलिस ने क्रेन के माध्यम से थाने पहुंचा दिया। यहां यह भी बता दें कि नाहन शहर की हर गली नुक्कड़ पर अवैध रूप से लोगों के द्वारा नियमित रूप से पार्किंग की जाती है।

    ऐसा नहीं है कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। मगर जो पार्किंग नगर प्रशासन के द्वारा बनाई गई है उनके भारी-भरकम रेट पर ऑक्शन की जाती हैं। जिसके चलते पार्किंग संचालक महंगे दामों पर गाड़ी खड़ी करने के लिए शुल्क वसूलता है। ऐसे में लोग अपनी गाड़ियों को यदा-कदा इधर उधर सड़कों पर ही पार्क कर देते हैं। हालांकि नाहन ट्रैफिक पुलिस इन अवैध रूप से पार्क किए वाहनों पर चालान भी चस्पा कर देते हैं। बावजूद इसके पार्किंग के रेट ज्यादा होने के कारण लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े करते हैं।

    उधर, पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा से बात करनी चाहि मगर वह किसी आवश्यक मीटिंग में व्यस्त थे। डीएसपी परम देव के नेतृत्व में आज शनिवार को पूरे शहर में सड़क पर अवैध रूप से खड़े किए गए कई वाहनों के चालान और क्रेन से जब्त किए जाने की प्रक्रिया चलाई गई। बरहाल यूं तो नाहन ट्रैफिक पुलिस एक बेहतर व्यवस्था लगातार बनाने में प्रयासरत रहती है बावजूद इसके शहर में कई जगह अवैध रूप से वाहन पार्क किए गए हैं और हैरानी तो इस बात की है कि कई वाहनों पर तो घास पेड़-पौधे भी उग आए हैं। जिसको लेकर शहर के प्रबुद्ध लोगों की भी पुलिस से यह शिकायत रहती थी कि शहर से अवैध पार्किंग को हटाकर शहर को सांस लेने योग्य बनाया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.