Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कालाअंब में प्रवासी कामगार ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान  
    हिमाचल प्रदेश

    कालाअंब में प्रवासी कामगार ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान  

    By Himachal VartaSeptember 6, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनन्द क्षेत्र में एक प्रवासी कामगार ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली। मृतक की शिनाख्त रामतीर्थ पुत्र लालाराम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है। हालांकि उक्त व्यक्ति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कामगार ने मोगीनन्द में हिमुडा कॉलोनी के साथ ही आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह के समय आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने उसको खेत में आम के पेड़ पर लटके हुए देखा और कालाअंब पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया।

    उधर मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के ऐसा कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहा है पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.