नाहन (हिमाचलवार्ता)। पड्डल मैदान, जिला मंडी (हि.प्र.) में दिनांक 6 अक्तूबर से 14 अक्तूबर 2020 तक सेना भर्ती कार्यालय, मंडी (हि.प्र.) द्वारा जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और कन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना भर्ती का आयोजन किया जायेगा।
यह भर्ती सैनिक तकनीकी (पुरुष), सैनिक तकनीकी (गोला बारूद परीक्षक) (एटी) (पुरुष), सैनिक तकनीकी (उड्डयन) (एक्स ग्रुप) (पुरुष) तथा सैनिक तकनीकी (उपचार सहायक) (एन ए) (पुरुष) पदों के लिए होगी।
इसमें मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय, शिमला (हि.प्र.) द्वारा जारी दिनांक 6 अगस्त 2020 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देखें।
जरूरी सूचना जो उम्मीदवार सेना भर्ती रामपुर बुशर, शिमला (हि.प्र.) में सैनिक तकनीकी वर्ग के लिए सेना भर्ती कार्यालय, शिमला (हि.प्र.) द्वारा दिनांक 16 फरवरी, 2020 को जारी अधिसूचना के तहत पहले पंजीकृत हो चुके हैं, उनको भी दोबारा पंजीकरण करना है। इसी के साथ उम्मीदवारों को चेतावनी भी दी जाती है कि दलाल और धोखेबाज लोगों से दूर रहें और नशीले पदार्थों के सेवा से बचें।
Breakng
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
- हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
Friday, June 26
