Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»36 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
    हिमाचल प्रदेश

    36 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    By Himachal VartaSeptember 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद क्षेत्र की धारटिक्करी पंचायत के चांपा-धारियों गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली। मृतक की पहचान 36 वर्षीय यशपाल निवासी चांपा-धारियों गांव के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यशपाल अपने पिता के साथ घर पर था।

    पिता को अकेला देखकर यशपाल ने घर के एक कमरे के भीतर ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। कुछ समय के बाद पिता ने देखा कि यशपाल फंदा लगाकर लटका हुआ है। इस पर यशपाल के पिता ने आसपास के गांवों के लोगों को तुरंत बुलाया। खिड़की तोड़ कर लोग अंदर घुसे और उसे फंदे से उतार दिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना थाना पच्छाद की पुलिस को भी दी गई।

    उधर मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उक्त व्यक्ति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। लिहाजा पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.