अब कभी नहीं देख सकेंगे चौगान की परेड में बैंड मास्टर राजेंद्र सिंह को
नाहन (हिमाचलवार्ता)। अब चाहे हिमाचल दिवस हो 15 अगस्त हो या फिर 26 जनवरी किसी भी राष्ट्रीय कार्यक्रम की परेड में होमगार्ड बैंड मास्टर राजेंद्र सिंह आज सुबह दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 52 वर्षीय होमगार्ड प्लाटून हवलदार राजेंद्र सिंह का ब्रेन हेमरेज से देहांत हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन ऊपरी कैंट एरिया निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र तेग बहादुर रात को खाना खाने के बाद करीब 9:30 बजे टॉयलेट जाने के लिए अपने कमरे से निकले। चाहेबताया जा रहा है जैसे ही वह टॉयलेट करने लगे तो उन्हें एकदम उल्टी हुई और वह वहीं गिर गए। जिसके बाद उन्हें रात को ही मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने रात भर उनका उपचार किया मगर सुबह करीब 7:30 बजे के आसपास रविवार को राजेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार राजेंद्र सिंह की मौत ब्रेन हेमरेज से होना बताया जा रहा है। राजेंद्र सिंह के दो बेटे हैं दोनों फौज में है।
मृदु स्वभाव और होमगार्ड बैंड की शान कहलाने वाले राजेंद्र सिंह एक बड़े अच्छे वीडियो ग्राफर भी रहे हैं। सरकारी कार्यक्रम हो या फिर निजी कार्यक्रम जहां भी होमगार्ड बैंड हायर किया जाता था राजेंद्र सिंह उस बैंड की शान हुआ करते थे। हाल ही में 15 अगस्त को राजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को अंतिम सलामी देते हुए इस दुनिया से विदाई ले ली है।
हाथ में छड़ी और पीछे उनके उनकी बैंड टीम और बैंड की धुन पर पुलिस के जवानों की कदमताल पूरे प्रदेश में चौगान नाहन की परेड अपने आप में मिसाल थी। राजेंद्र सिंह की मौत का समाचार पाते ही नाहन होमगार्ड कंपनी में शोक की लहर है। तो वही पूरा छावनी क्षेत्र राजेंद्र सिंह की मौत पर शोक व्यक्त कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार आज दिन में 1:00 बजे नाहन में किया गया!