Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»संगड़ाह में जल्द शुरू होगा सात करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत सब-स्टेशन 
    हिमाचल प्रदेश

    संगड़ाह में जल्द शुरू होगा सात करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत सब-स्टेशन 

    By Himachal VartaSeptember 6, 2020
    Facebook WhatsApp
    संगड़ाह में जल्द शुरू होगा सात करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत सब-स्टेशन 

    नाहन। नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब 7 करोड़ की लागत से निर्मित 33केवी विद्युत सब-स्टेशन की नो लोड टेस्टिंग का कार्य शनिवार को सम्पन्न हो गया। विभाग के अनुसार इसे लोड पर चलने अथवा जल्द पूरी तरह चालू करने की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

    विभाग के अधिशासी अभियंता प्रोटेक्शन एंड टेस्टिंग सोलन अंशुल की टीम द्वारा  इसकी नो लोड टेस्टिंग पूरी की गई। अधीक्षण अभियंता नाहन के अनुसार उक्त विद्युत उपकेंद्र के लिए आउटसोर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है।

    तीन साल से लंबित इस प्रोजेक्ट की पूर्व निर्धारित निर्माण अवधि अब तक तीन बार समाप्त हो चुकी है। स्थानीय भाजपा नेता बलबीर चौहान ने कहा कि, जल्द मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से उक्त परियोजना का आनलाइन उद्घाटन करवाए जाने का समय लिया जाएगा।

    पहली अप्रैल 2017 को विद्युत उपकेंद्र के शिलान्यास समारोह में मौजूद विभाग के मुख्य अभियंता शिमला द्वारा इसकी निर्माण अवधि 31, दिसंबर, 2017 तय की गई थी। परियोजना चालू होने से आए दिन घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रहने की समस्या से क्षेत्रवासियों को निजात मिलेगी।

    विभाग के अधीक्षण अभियंता नाहन मंजीत सिंह ने बताया कि, 33केवी सबस्टेशन संगड़ाह की नो लोड टेस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि, सबस्टेशन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से चार कर्मचारी भी तैनात हो चुके है।

    6 करोड़ 80 लाख की इस परियोजना से संगड़ाह कस्बे के अलावा साथ लगती डेढ़ दर्जन पंचायतों की करीब 25,000 की आबादी लाभान्वित होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.