Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अपराधियों की अब खैर नहीं, हिमाचल-उत्तराखंड पुलिस ने बनाई जॉइंट टास्क फोर्स
    हिमाचल प्रदेश

    अपराधियों की अब खैर नहीं, हिमाचल-उत्तराखंड पुलिस ने बनाई जॉइंट टास्क फोर्स

    By Himachal VartaSeptember 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    अपराधियों की अब खैर नहीं, हिमाचल-उत्तराखंड पुलिस ने बनाई जॉइंट टास्क फोर्स.....

    नाहन  (हिमाचलवार्ता) । प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे क्राइम व अन्य अवैध गतिविधियों का खात्मा करने के लिए हिमाचल और उत्तराखंड की पुलिस आपसी तालमेल और सामंजस्य से काम करेगी। यह निर्णय हिमाचल के पांवटा साहिब और उतराखंड के विकासनगर उपमंडल के पुलिस अधिकारियों की आपसी बैठक मे लिया गया।

    दोनो प्रदेशों की पुलिस की संयुक्त मुहिम अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों मे हडकंप मचा गई है। जानकारी के मुताबिक उतराखण्ड के कुल्हाल स्थित एक रिजार्ट मे दोनो प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों की इंटर स्टेट बार्डर एरिया सिक्योरिटी एंड को-आर्डिनेशन मिटिंग हुईं।

    बैठक की अध्यक्षता एसपी देहात देहरादून पीएस डोभाल ने की। इसमे हिमाचल की तरफ से डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह सहित विभिन्न थानों के थानेदार और उत्तराखंड की तरफ से  सीओ विकासनगर डीएस रावत और उनकी पुलिस टीम मौजूद रही।

    इस बैठक मे राज्य की सीमा पर सुरक्षा के मुद्दे सहित भगोडै, लापता व्यक्ति, खनन गतिविधियों सहित ड्रग पेडलर के बारे मे जानकारी सांझा करना, चोरी, ट्रेफिक कंट्रोल और नदियों मे डूबने वाले लोगों की जानकारी सांझा करना आदि अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

    इस मौके पर हिमाचल के पांवटा साहिब पुलिस उप मंडल से थाना प्रभारी पांवटा संजय कुमार शर्मा और पुरूवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी और उत्तराखंड पुलिस की तरफ से इंस्पेक्टर राजीव एसएचओ विकास नगर, सब इंस्पेक्टर गिरिश नेगी एसएचओ कालसी तथा सब इंस्पेक्टर प्रमोद इंचार्ज पुलिस पोस्ट कुल्हाल आदि भी मौजूद रहे।

    इसके बाद दोनो राज्यों के पुलिस अधिकारियों की एक बैठक डीएसपी कार्यालय पांवटा साहिब मे भी हुई। इस बैठक मे भी क्राइम कंट्रोल करने के लिए आपसी सामंजस्य को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.