Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा साहिब की मासिक बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न 
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा साहिब की मासिक बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न 

    By Himachal VartaSeptember 8, 2020
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब की मासिक बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न 

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में पीडबल्यूडी विश्राम गृह में सम्पन्न हुई।

    बैठक में सर्व सहमति से प्रस्ताव पास कर विधायक सुखराम चौधरी को प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री बनायें जाने पर केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।

    पांवटा विस की 6 नई पंचायते भूनगरनी, गोजर, भेला, आगरों-भरली, सिंघपुरा-गुरुवाला, कण्डेला-अदवाड़ के बनने पर मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री का धन्यवाद किया।

    मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता गरीब वंचित दलित आदिवासी एवं किसानों के मसीहा के रूप में कार्य करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिवस है इसलिए आगामी 14 सितंबर से 20 सितंबर तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।

    इस अवसर पर प्रत्येक बूथ पर 70 वृक्ष लगाए जाएंगे। भाजपा मंडल द्वारा 70 दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं उपकरण प्रदान किए जाएंगे। 70  गरीब भाइयों एवं बहनों को को नजर के चश्मे मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त गरीब बस्ती में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फल वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा युवा मोर्चा के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

    मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सभी कार्यक्रमों हेतु प्रभारी नियुक्त किए जाएँगे।

    बैठक में पंचायत एवं नगर परिषद के चुनावों हेतु विस्तार से कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गयीं , बैठक में हितेंदर कुमार, शमशाद काशमी, अशोक चौधरी, अजय मेहता ,शिवानी वर्मा, मनीष तोमर, चरणजीत सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।

    बैठक में महामंत्री हितेंदर कुमार, देवराज,मंडल उपाध्यक्ष शमशाद काशमी, रमेश चौधरी, अशोक चौधरी, मनीष तोमर, अजय मेहता, दिनेश चौधरी, ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्षा शिवानी वर्मा,पवन चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नसीम नाज़, किसान मोर्चा अध्यक्ष मोहन सहोता, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार, त्रिशला चौधरी, गीता कश्यप, सुनील चौधरी, संदीप तोमर, आरिफ़ अली,एकांत गर्ग, अनिल चौधरी, रोहित चौधरी मीडिया प्रभारी, अविनाश झाबा, मेहराज़ काशमी, सूरजीत सिंह, शमीम अली, सग़ीर अहमद, बेनजीर, राजेश चौधरी, सतनाम सिंह, अमर सिंह,संदीप शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.