Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»अब 20 मिन्ट में मालेगी कोरोना की रिपोर्ट!
    स्वास्थ्य

    अब 20 मिन्ट में मालेगी कोरोना की रिपोर्ट!

    By Himachal VartaSeptember 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    “सिरमौर में अब 20 मिनट में आएगी कोरोना की रिपोर्ट, जल्द शुरू होगी ये सुविधा”

    सिरमौर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसी को देखते हुए अब जिला में जल्द ही नई तकनीक के साथ कोरोना की टेस्टिंग की जाएगी. इस तकनीक से 15 से 20 मिनट में यह पता चल जाएगा कि व्यक्ति पॉजिटिव है या नहीं.

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  देश सहित हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना के काफी संख्या मे मामले बढ़ रहे हैं. इसकी एक वजह यह भी है कि प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग की जांच का दायरा बढ़ रहा है. साथ ही संक्रमण से बचाव को लेकर भी लगातार जंग लड़ी जा रही है.
    सिरमौर जिला भी कोरोना संक्रमण से काफी प्रभावित हो रहा है. इसी को देखते हुए अब जिला में जल्द ही नई तकनीक के साथ कोरोना की टेस्टिंग की जाएगी. दरअसल जिला में अब तक कोरोना जांच को लेकर आरटी-पीसीआर टेस्ट हो रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट के लिए करीब 12 घंटे का इंतजार करना पड़ता है.
    वहीं, ठीक इसके विपरीत जल्द ही जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा शुरू होने जा रही है. टेस्टिंग की यह नई तकनीक बहुत खास है. इस तकनीक से 15 से 20 मिनट में यह पता चल जाएगा कि व्यक्ति पॉजिटिव है या नहीं. कुछ दिनों में ही यह सुविधा जिला में शुरू होने की उम्मीद है.
    सिरमौर जिला के सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा जल्द ही जिला में शुरू होने जा रही है, जिसके बाद कोरोना से संबंधित रिपोर्ट 15 से 20 मिनट में आ जाएंगी. उन्होंने बताया कि जैसे ही यह सुविधा शुरू होगी, तो जल्द ही कोरोना से संबंधित रिजल्ट मिल सकेगा.
    डॉ. केके पराशर ने बताया कि अब तक जिला में आरटी-पीसीआर टेस्ट हो रहे हैं, जिसमें रिपोर्ट आने में पूरा दिन लग जाता है, लेकिन रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट जल्द ही मिल सकेगी. ऐसे में जैसे ही व्यक्ति की 15 से 20 मिनट में रिपोर्ट आती है तो पॉजिटिव आने की सूरत में तुरंत ही व्यक्ति को आइसोलेट किया जा सकेगा.
    स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो रैपिड एंटीजन टेस्ट तकनीक में व्यक्ति की नाक की दोनों तरफ से फ्लूइड का सैंपल लिया जाता है, जिसके बाद इसकी जांच होती है. अगर टेस्टिंग स्ट्रिप पर एक लाइन आती है, तो इसका मतलब निगेटिव होता है. मगर उसको पुख्ता तौर पर निगेटिव नहीं माना जा सकता और कंफर्म करने के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी होता है.
    अगर दो लाल लकीर दिखाई देती हैं, तो इसका मतलब व्यक्ति पॉजिटिव है, जिसको पुख्ता तौर पर पॉजिटिव मान लिया जाएगा. मगर यदि कोई लकीर नहीं दिखती तो इसका मतलब टेस्ट बेनतीजा है. कुल मिलाकर रैपिड एंटीजन टेस्ट तकनीक से जिला में बढ़ते कोरोना के खिलाफ जंग में काफी मदद मिल सकेगी.
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.