Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»“मात्तर भेड़ों पंचायत का संपर्क नाहन से टूटा, जबरदस्त भूस्खलन से बढ़ी परेशानी”
    हिमाचल प्रदेश

    “मात्तर भेड़ों पंचायत का संपर्क नाहन से टूटा, जबरदस्त भूस्खलन से बढ़ी परेशानी”

    By Himachal VartaSeptember 9, 2020
    Facebook WhatsApp
    मात्तर-भेड़ों पंचायत का मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन से संपर्क टूट गया है. ग्रामीणों की मानें तो जिस तरह से मलबा गिरा है, उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मार्ग बहाल होने में कई दिन लग जाएंगे. भू-स्खलन से क्षेत्र की एकमात्र सड़क अवरुद्ध हो गई है.
    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  शंभूवाला-भेड़ों मार्ग पर भू-स्खलन होने से मात्तर-भेड़ों पंचायत का  जिला मुख्यालय नाहन से संपर्क टूट गया है. मार्ग पर जबरदस्त भूस्खलन हुआ है. इसके चलते क्षेत्र की करीब 3 हजार की आबादी प्रभावित हुई है.
    ग्रामीणों की मानें तो जिस तरह से मलबा गिरा है, उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मार्ग बहाल होने में कई दिन लग जाएंगे. भू-स्खलन से क्षेत्र की एकमात्र सड़क अवरुद्ध हो गई है. ग्रामीणों के मुताबिक इस समय इलाके में नींबू की फसल का सीजन चल रहा है. रोजाना नींबुओं से भरी दो से तीन पिकअप को मंडियों में भेजा जा रहा है. साथ-साथ इलाके के बड़ी संख्या में लोग सिरमौर मुख्यालय नाहन में दूध की आपूर्ति भी करते हैं. सड़क अवरुद्ध हो जाने के कारण दूध की आपूर्ति भी ठप हो गई है.
    स्थानीय निवासी अबुल हुसैन सहित अन्य ग्रामीणों ने तुरंत ही सड़क की बहाली को लेकर उचित कदम उठाए जाने की मांग की है. ग्रामीणों के अनुसार जब इस सड़क का निर्माण हुआ था, तब कई अहम बातों को नजरअंदाज कर दिया गया था. करीब 2 किलोमीटर की दूरी में दोनों तरफ इस तरीके से कटिंग की गई है, जैसे सुरंग से गुजर रहे हों.
    अहम बात यह है कि कटिंग मिट्टी के पहाड़ में की गई है. ग्रामीणों के अनुसार जिस तरह से मलबा गिरा है, उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मार्ग बहाल होने में कई दिन लग जाएंगे. कुल मिलाकर भूस्खलन की वजह से मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र के तकरीबन 3 हजार लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मार्ग बहाली की मांग की है.
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.