कोरोना से पांवटा साहिब के 41 वर्षीय व्यक्ति ने आईजीएमसी में तोड़ा दम
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के तहत गिरिपार क्षेत्र नगेता के एक व्यक्ति की शिमला आईजीएमसी में कोरोना से मौत हुई हैं। व्यक्ति पांवटा के एक मेडिकल इंस्टिट्यूट में कार्यरत था। जहां कल उसे सांस लेने में तकलीफ़ हुई और पहले पांवटा अस्पताल लाया गया। उसके बाद नाहन रैफर किया गया व वहां से उसकी तबियत और नाजुक होने के कारण शिमला रैफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बता दे कि उक्त व्यक्ति की उम्र महज 41 वर्ष थी। जो पांवटा के रामपुरघाट में स्थित मेडिकल कॉलेज में नोकरी करता था। बता दें कि कोरोना संक्रमण से सिरमौर में यह चौथी मौत हुई है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के पराशर ने बताया कि कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार मृतक का प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।
