Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भगवान के आसरे चुने जाते हैं प्रधान और उपप्रधान जिला सिरमौर में!
    हिमाचल प्रदेश

    भगवान के आसरे चुने जाते हैं प्रधान और उपप्रधान जिला सिरमौर में!

    By Himachal VartaSeptember 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    प्रदेश के सिरमौर जिले में पंचायत चुनाव के एलान से पहले ही चुने प्रधान और उपप्रधान

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पंचायत चुनाव के एलान से पहले ही प्रधान और उपप्रधान का चयन कर लिया गया है। मामला कोटि उतरोऊ से कटकर नई बनीं बम्बल पंचायत से जुड़ा है।

    शिरगुल महाराज के मंदिर में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने पर्ची डालकर इसका फैसला लिया। जिसमें प्रधान और उपप्रधान के नाम तय कर लिए गए।

    रोस्टर जारी होने के बाद प्रधान पद आरक्षित होने की स्थिति में पर्ची से निकाले गए प्रधान और उपप्रधान की रजामंदी से ही प्रधानगी का फैसला होगा।

    हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में देवता का आदेश सर्वोपरि है। कई महत्वपूर्ण फैसले ग्रामीण देवी-देवता के दरबार में जाकर करते हैं। सिरमौर में हाल ही में बनी बम्बल पंचायत में ऐसा ही हुआ।

    पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 700 है। इसमें से अकेले बम्बल में ही 400 मतदाता हैं। सोमवार को गांव में स्थित देवता के प्रांगण में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें में पंचायत के चार गांवों के हर परिवार से एक सदस्य को बुलाया गया था।

    दो पर्चियां डाली गईं। एक पर्ची में गुमान सिंह और दूसरी में बिशन सिंह के नाम लिखे थे। एक बच्चे ने एक पर्ची को उठाया। जिसमें गुमान सिंह की पर्ची निकली और उन्हें प्रधान चुना गया।

    दूसरी पर्ची बिशन सिंह की थी। उन्हें उपप्रधान चुना गया। बम्बल पंचायत में पांच वार्ड सदस्य भी चुने जाने हैं। इसका जिम्मा भी प्रधान और उपप्रधान को सौंपा गया।

    बैठक एवं देव प्रक्रिया में बम्बल पंचायत के चार गांव बम्बल, कांडों लाणी, भिड़ाल, आवत के हर समुदाय के लोग मौजूद हुए।

    फैसला लिया गया कि यदि सरकार के चुनावी रोस्टर में प्रधान पद आरक्षित होता है तो प्रधान को चुनने का अधिकार भी प्रधान और उपप्रधान को ही होगा।

    मंदिर के पुजारी भगत राम शर्मा और युवक मंडल प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि शिरगुल महाराज के सानिध्य में यह फैसला लिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.