Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रिकवरी रैंकिंग में सिरमौर प्रदेश में दूसरे पायदान पर!
    हिमाचल प्रदेश

    रिकवरी रैंकिंग में सिरमौर प्रदेश में दूसरे पायदान पर!

    By Himachal VartaSeptember 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    “कोरोना रिकवरी रैंकिंग में सिरमौर दूसरे पायदान पर, ठीक होने वालों का आंकड़ा पहुंचा 800 के पार”

    सिरमौर जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी बेहतर आ रहा है. कोरोना की रिकवरी रैंकिंग में अब जिला सिरमौर प्रदेश में दूसरे नंबर पर आ गया है और यहां ठीक होने वालों का आंकड़ा 833 तक पहुंच चुका है. पिछले तीन दिनों में जिला से 165 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला में जिस रफ्तार के साथ कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसी तेजी के साथ कोरोना का रिकवरी रेट भी बेहतर आ रहा है. कोरोना की रिकवरी रैंकिंग में अब जिला सिरमौर प्रदेश में दूसरे नंबर पर आ गया है और यहां ठीक होने वालों का आंकड़ा 833 तक पहुंच चुका है. पिछले तीन दिनों में जिला से 165 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है.
    दरअसल कोविड केयर सेंटर्स सहित होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमितों को आयुष कीट प्लस मुहैया करवाई जा रही है, जिसमें हाल ही में अनु तेल को शामिल किया गया है. इस कीट में आयुष काढ़े के साथ-साथ होम्योपैथिक दवा व संशमनी वटी भी मौजूद है, जोकि लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर साबित हो रही है. यही वजह है कि जिला में जिस तरीके से मामले बढ़ रहे हैं, उसी तर्ज पर जिला का रिकवरी रेट भी बेहतर आ रहा है.
    डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने बताया कि जिला में कोरोना के जो पॉजिटिव मामले आए थे, उनमें अब धीरे-धीरे रिकवरी भी देखने को मिल रही है. हालांकि रिकवरी को देखते हुए फिर भी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि शायद अब कोरोना वायरस की जो स्टेन हैं, उसमें कुछ चेंज है और लोगों के व्यवहार में भी बदलाव हुआ है.
    डॉ. आरके परुथी ने बताया कि पहले जब पॉजिटिव मामला आता था, तो लोग सतर्क हो जाते थे, लेकिन अब अधिक मामले आने के बाद भी नियमों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है. ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती, तब तक घरों में रहे और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें. साथ ही आयुष किट व आयुष किट प्लस का सेवन करें और इम्युनिटी बढ़ाएं, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके
    बता दें कि जिला में अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल 1086 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से वर्तमान में 236 मामले एक्टिव है. वहीं, 833 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है.
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.