Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोविड-19 सक्रंमण को फैलने से रोकने के लिए सिरमौर के हर घर में वितरित कि जाएगी होम्योपैथिक दवा
    स्वास्थ्य

    कोविड-19 सक्रंमण को फैलने से रोकने के लिए सिरमौर के हर घर में वितरित कि जाएगी होम्योपैथिक दवा

    By Himachal VartaSeptember 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    तीन दिनो में नाहन व पांवटा सहिब क्षेत्र में वितरित कि जाएगी 45000 आर्सेनिकम एल्बम-30 दवा

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोविड-19 सक्रंमण को फैलने से रोकने के लिए तथा लोगो में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन व आयुर्वेदिक विभाग द्वारा शीघ्र ही पूरे जिला में होम्योपैथिक इम्युनिटी बूस्टर आर्सेनिकम एल्बम-30 दवा को वितरित किया जायेगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने दी।
    उन्होने बताया कि अगले तीन दिनाें में जिला के कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित क्षेत्र नाहन व पांवटा साहिब में 45 हजार होम्योपैथिक इम्युनिटी बूस्टर आर्सेनिकम एल्बम-30 का वितरण हर घर में किया जायेगा जिसके तहत पांवटा सहिब विधान सभा क्षेत्र में 30 हजार व नाहन के 15 हजार घरो में दवा का वितरण किया जायेगा।
    उन्होने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार व प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अन्य विधियों के साथ-साथ होम्योपैथिक दवा आर्सेनिकम एल्बम 30 का सेवन करने की सलाह दी है। यह दवा इम्युनिटी बूस्टर का कार्य करती है तथा खासी, बुखार, जुकाम व श्वसन संबंधी बिमारियों के इलाज में भी सहायक है।
    उपायुक्त ने बताया की इस दवा की 6 गोलियां सुबह खाली पेट एक बार तीन दिन तक (वयस्को के लिए) 4 गोलियां सुबह खाली पेट एक बार तीन दिन तक (4 वर्ष से कम बच्चों के लिए) इस्तेमाल किया जा सकता है जबकि दवा लेने के 30 मिनट पहले व 30 मिनट पश्चात् कुछ भी न खाए व पीये। इसके अतिरिक्त एक महीने के उपरांत इस दवा का इस्तेमाल चिकित्सक के परामर्श से दोबारा ले सकते है। इस दवा को जीभ पर रख कर चुसना है तथा इस दवा को किसी भी अन्य दवा के साथ लीया जा सकता है। यह दवा बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी सुरक्षित है तथा इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है, यह पूर्णतः सुरक्षित है।
    गौरतलब है कि यह दवा कोरोना संक्रमण का ईलाज नही है लेकिन यह दवा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है जो कोरोना जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.