Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल पर पंजीकृत युवा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ के लिए करें ऑनलाईन आवेदन – उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल पर पंजीकृत युवा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ के लिए करें ऑनलाईन आवेदन – उपायुक्त

    By Himachal VartaSeptember 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल के माध्यम से हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स में कैरियर कॉउसलर के 15 पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल के माध्यम से जिला के स्नातक युवा हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स कालाअम्ब में कैरियर कॉउसलर के रूप में नियुक्त होने के लिए आवेदन कर सकते है। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स में कैरियर कॉउसलर की लगभग 15 पद भरे जाने हैं। इन पदों से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए अभियार्थी 9671300918 पर फोन या फिर [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।
    उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि जिला में लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवाओं संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल आरंभ कर एक अनुठी पहल की गई थी जिसके अंतर्गत वर्तमान में इस पोर्टल पर 59 सेवाएं विभिन्न सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान की जा रही है। सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं फोन कॉल के माध्यम से घर बैठे ही प्राप्त हो रही है, वही दूसरी तरफ लॉकडाउन की वजह से रोजगार खो चुके कुशल लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। इस पोर्टल पर अभी तक 1107 सेवा प्रदाताओं ने अपना पंजीकरण किया है।
    जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा चलाये गए सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल पर पंजीकृत युवा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिले के 18 से 45 आयु वर्ग के इच्छुक बेरोजगार युवक/युवतियां अपनी पसंद के प्रोजेक्ट का चयन करके इस स्कीम के तहत अपना आवेदन हिमाचल उद्योग विभाग के वेबसाइट www.emerginghimachal.hp.gov.in पर कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर इस योजना से जुडी संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।
    डॉ परूथी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आवेदन किये गए प्रोजेक्टों की छंटनी हेतु जिला टास्क फार्स कमेटी की बैठक दिनांक 16 सितम्बर 2020 को सुबह 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में होगी। क्योंकि इस योजना का ऑनलाइन पोर्टल लांच हो चुका है, अतः इस बार छंटनी प्रक्रिया की विशेषता यह होगी कि उम्मीदवारों के आवेदन पहले सीधे तौर पर संबंधित बैंक शाखाओं को फॉरवर्ड होंगे जिसे बैंक द्वारा 7 दिन के अंदर आवेदक का क्रेडिट स्कोर व् डिफाल्टर इत्यादि बारे अपनी टिपण्णी जिला उद्योग केंद्र को ऑनलाइन भेजना होगा स उसके बाद पात्र प्रकरण जिला टास्क फोर्स कमेटी द्वारा चयनित किये जायेंगे जो कि ऑनलाइन प्रक्रिया से 3 दिन के अंदर बैंक शाखा में स्वीकृति हेतु वापिस पहुँच जायेंगे। इस प्रकार डाक द्वारा लेटर पहुँचने में अब देरी नहीं होगी और आसानी से इस योजना को अमल में लाया जायेगा। जिलाधीश सिरमौर इस योजना की प्रगति की समीक्षा दैनिक आधार पर स्वयं कर रहे हैं ताकि इसके किर्यान्वयन में तेजी आ सके।
    जैसा कि विदित है कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की मांग को देखते हुए हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें कुछ और सर्विस गतिविधियों को शामिल कर दिया है। इसमें प्रमुख रूप में ई-रिकशा, थ्री व्हीलर, 10 लाख रु. कीमत तक के स्वयं संचालित छोटे कमर्शियल वाहन जैसे महिन्द्रा पिक अप, टाटा छोटा हाथी, अशोका लेलैंड दोस्त, इत्यादि के आलावा मोबाइल फूड वैन भी शामिल है। इन गतिविधियों को शामिल करके बेरोजगार युवाओं के समक्ष स्वरोजगार शुरू करने के अब कई विकल्प मौजूद होंगे। इस स्कीम के तहत न केवल 25 से लेकर 30 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा, बल्कि 3 वर्ष तक 5 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दर में भी छूट मिलेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.