संगठन को मजबूत करने के लिए रेणुका मंडल भाजपा ने कसी कमर
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल विश्राम गृह सगडाह में रेणुका मंडल भाजपा के पदाधिकारियों की विशेष बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की। इस बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा प्रताप सिंह तोमर, जिला महामंत्री भाजपा राजेंद्र सिंह ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूप सिंह, जिला सचिव भाजपा सुमित्रा धीमान, जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा प्रताप सिंह रावत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर।
विजेंद्र शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, विजेंद्र चौहान, मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, बलवीर सिंह ठाकुर, मंडल सचिव सुनीता ठाकुर, गुमान सिंह शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर, भाजयुमो जिला सचिव रणवीर ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगत राम भाजपा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जियालाल शास्त्री, भाजपा आईटी संयोजक दीप राम चौहान के अतिरिक्त मोर्चों के दर्जनों पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती दिलाने के लिए काम करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ें ताकि संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके।
रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा प्रदेश की जयराम सरकार मिलकर देश व प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसका लाभ अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी उठा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सारा विश्व कोरोना जैसी भयानक बीमारी से जूझ रहा है। लेकिन उसके उपरांत भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चलाकर देश व प्रदेश के लोगों का मनोबल बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत देश के हर एक परिवार को 5 किलो चावल तथा एक किलो चने की दाल मुफ्त मिल रही है। देश व प्रदेश के किसानों का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर किसान के खाते में वार्षिक 6 हजार रुपए नरेंद्र मोदी सरकार डाल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिनके पास कच्चा मकान है उनको भी नरेंद्र मोदी सरकार एक लाख तीस हजार रुपए अनुदान दे रही है। भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान ने कहा कि इतना ही नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी बहुत ही महत्वकांक्षी योजना चलाई है। जिसमें मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान ने पदाधिकारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा है कि आप सभी लोग इन योजनाओं का प्रचार प्रसार बूथ स्तर पर करें ताकि संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके।
