Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा विकास खण्ड के 37841 लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के तहत किया जा रहा लाभान्वित – सुखराम चौधरी
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा विकास खण्ड के 37841 लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के तहत किया जा रहा लाभान्वित – सुखराम चौधरी

    By Himachal VartaSeptember 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    पांवटा में तैयार हो रहा है नंबर वन एको पार्क

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा विकास खण्ड के अन्तर्गत 64 ग्राम पंचायतों के 37841 पात्र लोगों को केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने आज बीडीओ कार्यालय पांवटा से विडियों ग्राफिस के माध्यम से पांवटा विकास खण्ड की 64 ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए दी।
    उन्होने कहा कि प्रदेश मे भाजपा सरकार बनने के बाद विकास को गती मिली है। उन्होने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के अन्तर्गत पांवटा विधानसभा क्षेत्र के 70 वर्ष से अधिक आयु के चार हजार पात्र लोगो को 1500 रूपये प्रतिमाह पैंशन देकर लाभान्वित किया जा रहा है। पांवटा विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार महिलाओं को गैस कुनेक्शन हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत निशुल्कः वितरित किए गए है जबकि इसी योजना के तहत 3 लाख 50 हजार गैस कुनेक्शन प्रदेश में वितरित किए। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा पांवटा विधानसभा क्षेत्र के जनधन योजना के तहत 1500 लोगो को कोरोना काल के दौरान खाते मे पांच-पांच सौ रूपये डाले गए। उन्होने कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र 15659 लोगो के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छः-छः हजार रूपये की राशि दी गई इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भवन स्वीकृत किये गए तथा कृषि विभाग द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत उपदान पर विभिन्न योजनाऐ उपलब्ध करवाई जा रही है।
    ऊर्जा मंत्री ने बताया कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा आम आदमी के उत्थान के लिए अनेको योजनाए चलाई जा रही है। उन्होने कहा कि 2022 तक प्रदेश के सभी आवासहीन लोगों को घर की सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।इस अवसर पर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि कोरोना काल के दौरान देश और प्रदेश की सरकार ने लोगो की सुविधा के लिए कारगर कदम उठाये गए। आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा के साथ-साथ हिम केयर योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हिमाचल गृहणी के तहत शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 3774 कुनेक्शन दिये गए। सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आयु सीमा को 80 से घटाकर 70 वर्ष किया गया है।
    इसके पश्चात सुखराम चौधरी ने पांवटा के समीप रामपुरघाट में रूद्राक्ष तथा चन्दन के पौधे भी रोपित किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामपुरघाट में एक ईको पार्क तैयार किया जा रहा है। इस पार्क में 400 मीटर का ट्रैक बनाया जाएगा जिससे पुलिस व सेना मे भर्ती होने वाले युवाओं को तैयारी करने में सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त उन्होने कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र की हरेक पंचायत में वन समीतियां बनाई जाएगी, जो बीट स्तर पर कार्य करेगी तथा वन समीति की इजाजत के बिना कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में नही जा सकेगा।
    इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पांवटा अरविन्द गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिलाई सुरत सिंह चौहान, बीडीसी अध्यक्ष पांवटा रमेश तोमर, उप मण्डलाधिकारी नागरिक पांवटा एल.आर. वर्मा, डीएफओ पांवटा कुनाल अंग्रीश, खण्ड विकास अधिकारी पांवटा गोरव धीमान, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पांवटा एस.एस नेगी, अधीशाषी अभियन्ता राज्य विद्युत बोर्ड पांवटा दर्शन सिंह, ग्राम पंचायत कुंजा मंत्रालयों की प्रधान शिक्षा रानी व गणमान्य व्यक्तियों सहित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.