Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आदर्श सेवा रत्न से सम्मानित के लिए जोगी कन्याल का चयन किया गया!
    हिमाचल प्रदेश

    आदर्श सेवा रत्न से सम्मानित के लिए जोगी कन्याल का चयन किया गया!

    By Himachal VartaSeptember 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचलवार्ता)।  सदा से ही अंतिम  वंचित जन और बाल कल्याण में कार्यरत संस्था जो कि विगत 35 बर्षो से समाज के लिये कार्य कर रही हैं। आदर्श युवा  समिति, मथुरा उत्तर प्रदेश, भारत की विशेष कार्य परियोजना आदर्श संस्कार शाला  देश के महान कर्मयोगी,आदर्श शिक्षाविद  ,समाजसेवी, स्व ० कृष्ण लाल गोस्वामी,पूर्व प्रधानाचार्य ,मथुरा,स्व ०  रामकटोरी गोस्वामी, पूर्व शिक्षका,मथुरा ,स्व ० बालमुकुंद उपाध्याय ,पूर्व प्रधानाचार्य, स्व० मधु पराशर,वरिष्ठ  शिक्षाविद, स्व०डॉक्टर शिवशंकर उपाध्याय ,स्वतंत्रता संग्राम महानायक और शिक्षा क्रांति दूत ,स्व० विजयलक्ष्मी ,वरिष्ठ शिक्षाविद ,स्व० ज्वाला प्रसाद शर्मा,पूर्व प्रधानाचार्य  की पावन स्म्रति में राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न पुरस्कार प्रदान करती हैं।

    इस पुरस्कार समारोह में पूरे उल्लास और समर्पण के साथ ऐसे विशेष नवाचारी शिक्षकों का सम्मान होता हैं। जिन्होंने समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर राष्ट्र निर्माण में अपना विशेष सकारात्मक योगदान दिया हो।

    संस्था देश के महान नवाचारी कर्मवीरों का सम्मान आदर्श सेवा रत्न पुरस्कार देकर सम्मान करती हैं। जिन्होंने  किसी भी रूप में अपना सर्वस्व न्योछावर कर तन मन धन से सर्वहित को सर्वोपरि मान कर समाज की विशेष सेवा की हैं।

    इसमे देश की परम विशिष्ट प्रतिभायें डॉक्टर, इंजीनियर, कलाकार, लेखक, कवि, साहित्यकार, पत्रकार सरकारी गैर सरकारी कर्मचारी, किसान, सैनिक या गृहणी आदि शामिल होते है।

    मथुरा का यह गौरव है कि ब्रजभूमि मथुरा की शिक्षा को समर्पित विशेष कार्य परियोजना आदर्श संस्कार शाला के इस कार्यक्रम में 27 राज्यों के विशेष कर्मयोगी, कर्मयोद्धा उपरोक्त सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर हमें अपने आशीर्वाद और प्रेम से सिंचित करेंगे।

    इस  अवसर पर संस्था द्वारा कोविड़ के चलते उपजी विशेष विषमताओं में बिना डरे बिना रुके बिना रुके बिना किसी प्रचार प्रसार के लोभ लालच के समाज के अन्तिमजन की मदद कर दुख दर्द बटाने बाले कर्मयोगी कर्म योध्दाओं का सम्मान हम आदर्श कर्मयोद्धा सम्मान प्रदान कर करेंगे।

    हम सब देश के इन महान कर्मयोगियों का मार्गदर्शन पाकर अपने आपको  धन्य महसूस करेंगे। संस्था के संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद गोस्वानी और अध्यक्ष शास्त्री के अनुसार देश के प्रसिद्ध समाजसेवी, संत,विद्वानों का आशीर्वाद भी कार्यक्रम में प्राप्त होगा।

    कार्यक्रम आयोजन मंडल एवं सलाहकार समिति के सदस्य राजेश वर्मा, शिक्षाविद, कुलदीप लबानिया, शिक्षाविद, एडबोकेट विकास पाराशर, सरवन अग्रवाल, शिक्षाविद एवं उधमी, वरिष्ठ व्यापारी नेता जगत नारायण अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, उधोगपति एवं समाजसेवी, डॉ धर्मराज शिक्षा विद, डॉक्टर  धनंजय तिवारी, शिक्षाविद, मनोरमा शर्मा, उद्यमी एवं एडवोकेट,  गुरुप्यारी, शिक्षाविद, सीमा यादव, शिक्षाविद, निखिल अग्रवाल, प्रधानाचार्य, अंजू शर्मा,  शिक्षाविद, एडवोकेट  अनुपम गौतम, कवि एवं उधमी, सुमन गोस्वामी, उधमी, सुनीता  उपाध्याय, शिक्षाविद होंगे।

    आयोजन मंडल के समन्वय संयोजक एडवोकेट महेंद्र दत्त आचार्य होंगे। कार्यक्रम की तकनीकी टीम के प्रभारी इंजीनियर आकाश राघव, शांतनु उपाध्याय और डिजायर टू सक्सीड के युवा सहयोगी होंगे।

    संस्था के राष्ट्रीय संयोजक अतुल उपाध्याय के अनुसार कार्यकम के मुख्य संयोजक डॉ अनिल यदुवंशी प्रधानाचार्य, वरिष्ठ  शिक्षाविद एवं स्वागताध्यक्ष अमरजीत सिंह, वरिष्ठ शिक्षाविद होंगे। कार्यक्रम के संयोजक गौरी शंकर, शिक्षाविद होंगे। कार्यकम के जनसंपर्क प्रमुख जगदीश समंदर होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.