नाहन। जिला सिरमौर के नाहन में सोमवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। वही 6 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट गए हैं। 81 नए और 6 फॉलोअप सैंपल सहित कुल 87 सैंपल आज जाँच के लिए भेजे गए। इनमे से 60 नए और 6 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 10 नए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।
इसके अलावा 9 नए सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकि है। आज आये मामलों में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन से 31 वर्षीय पुरुष, शंभुवाला नाहन के पास से 31 वर्षीय पुरुष, गांव जोहरो नाहन से 22 वर्षीय पुरुष, AVN स्कूल नाहन से 59 वर्षीय महिला और रानीताल नाहन से 36 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।
इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन की 5 वर्षीय बच्ची, रानीताल नाहन की 62 वर्षीय महिला, विक्रम कैसल से 28 साल का पुरुष व विक्रम कैसल नाहन से ही 40 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। इसके अलावा पांवटा साहिब का 71 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित पाया गया है।