नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर.के.परूथी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 16 सितम्बर 2020 को आयोजित साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों के चलतेे अब 23 सितम्बर, 2020 को 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में होगी।
उन्होने बताया कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की मांग को देखते हुए हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें कुछ और सर्विस गतिविधियों को शामिल कर दिया है। इसमें प्रमुख रूप में ई-रिकशा, थ्री व्हीलर, 10 लाख रु. कीमत तक के स्वयं संचालित छोटे कमर्शियल वाहन जैसे महिन्द्रा पिक अप, टाटा छोटा हाथी, अशोका लेलैंड दोस्त, इत्यादि के आलावा मोबाइल फूड वैन भी शामिल है। इन गतिविधियों को शामिल करके बेरोजगार युवाओं के समक्ष स्वरोजगार शुरू करने के अब कई विकल्प मौजूद होंगे। इस स्कीम के तहत न केवल 25 से लेकर 30 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा, बल्कि 3 वर्ष तक 5 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दर में भी छूट मिलेगी।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Friday, October 2
