नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज नाहन स्थित इनर वील क्लब ने स्थान चौगान मैदान में कोरोना योद्धा मीडिया कर्मियों इलैक्ट्रोनिक, प्रिन्ट और सोशल मीडिया को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया! इस अवसर पर बोलते हुए क्लब की प्रधान अलपना गुप्ता ने कहा कि मीडिया के लोग सभी प्रकार के जोखिम को झेलते हुए हर प्रकार के समाचार छाप रहे हैं! उन्होंने कहा कि इन दिनों कोरोना का कहर चरम सीमा पर चला हुआ है और लोगों की संख्या कोरोना के मरीजों से दिन प्रति दिन बढती जा रही है तथा इस के साथ कोरोना के कारण मृत्यु दर में भी इजाफा हो रहा है फिर भी मीडिया के कर्मी अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं जिसे देखते हुए क्लब के सदस्यों ने इन्हें कोरोना योद्धा मान कर आज सम्मानित करने का निश्चय किया! सिरमौर प्रैस क्लब नाहन के महा सचिव सूरत पुण्डीर ने इनर क्लब का आभार जताया और कहा कि जो काम सरकार को करना चाहिए था वह इनर क्लब ने कर दिखाया है!
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Friday, October 2
