नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में मंगलवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पांच स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। आज ठीक हुए मामलों में 4 पुरुष शामिल हैं जिनकी आयु 32 से 69 वर्ष और एक 28 वर्ष की महिला है। आज आए मामलों में नाहन के खजुरना से 55 वर्षीय पुरुष, 96 वर्षीय पुरुष और 47 वर्षीय महिला शामिल हैं।
इसके अलावा हॉस्पिटल राउंड नाहन से 21 वर्षीय युवक और 44 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। कालाअंब से 34 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। कमरउ की 53 वर्षीय महिला, शिलाई की 21 वर्षीय युवती, ढाकवाली नाहन की 25 वर्षीय महिला और एमसी ऑफिस नाहन के पास से 61 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कच्चा टैंक नाहन से 40 वर्षीय महिला, ग्राम गलोली नाहन से 25 वर्षीय युवक और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन से 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। इसके आलावा रानी का बाग नाहन से 30 साल का पुरुष और नाहन की 57 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।