Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 17 सितंबर, 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा आयोजित ‘युवा प्रेरणा दिवस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे
    हिमाचल प्रदेश

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 17 सितंबर, 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा आयोजित ‘युवा प्रेरणा दिवस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे

    By Himachal VartaSeptember 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 17 सितंबर, 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा आयोजित ‘युवा प्रेरणा दिवस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे, जिसका आयोजन ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करेंगे तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ में युवाओं की भूमिका एवं भागीदारी को लेकर अपने विचार रखेंगे।

    उन्होंने बताया कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच है, जिसका संपूर्ण जीवन तथा एक साधारण पृष्ठभूमि से देश के प्रधानमंत्री बनने तक का संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उनकी दूरदर्शी सोच और मिशन का समर्थन करते हुए विश्वविद्यालय ने 17 सितंबर, 2020 का दिन ‘युवा प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाने की पहल की है।

    कुलपति ने बताया कि इस दिन विश्वविद्यालय ‘मोदी-फाइ विद बोस’ शीर्षक के साथ कॉर्पोरेट लीडर्स के लिए ऑनलाइन ग्लोबल टाउनहॉल (बैठक) का आयोजन करेगा, जिसमें विश्वविद्यालय तथा संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी डिजिटल माध्यमों से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विश्वविद्यालय के यूट्यूब चैनल पर किया जायेगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप सेल में विद्यार्थियों द्वारा विकसित मोबाइल ऐप और ‘लोकल के लिए वोकल’ को प्रोत्साहित करने के लिए अगले 70 दिनों तक चलाये जाने वाले अभियान की शुरूआत भी करेंगे। यह अभियान 30 नवम्बर, 2020 को प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा वायरलैस कम्युनिकेशन के जनक श्री जगदीश चन्द्र बोस की जयंती तक चलाया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का नामरण भी जगदीश चन्द्र बोस पर ही किया गया है। इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय से जुड़ा प्रत्येक सदस्य ‘लोकल के लिए वोकल’ बनने तथा अगले 12 महीनों तक हर महीने की 17 तिथि को एक ‘मेक-इन-इंडिया’ उत्पाद खरीदने का संकल्प लेगा।

    कुलपति ने आत्मनिर्भर अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए सभी से विश्वविद्यालय की इस पहल से जुडऩे का आह्वान किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.