नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज के दौर में जहां हर और बेईमानी का राज है, वहा यदि बच्चों को अच्छे संस्कार व ईमानदारी कि शिक्षा दी जाए तो उन पर असर दिखता है। इसी को चरितार्थ करते हुए नाहन शहर के पक्का तालाब निवासी 12 वर्षीय आदित्य चौहान ने ईमानदारी की मिसाल कायम करते हुए पैसों और जरूरी कागजात से भरा बैग उसके मालिक को लौटाया।
वही उक्त व्यक्ति ने आदित्य की इस ईमानदारी को सराहा और उसे धन्यवाद भी किया। जानकारी के अनुसार अनिल ठाकुर से गुन्नुघाट बाजार में बैग गिर गया था जिसके अंदर नोटों से भरा पर्स व जरूरी कागजात थे। बैग गिरते हुए आदित्य चौहान ने देख लिया।
आदित्य ने तुरंत उक्त व्यक्ति का पीछा किया और उसको यह बैग दे दिया। वही अनिल ठाकुर ने आदित्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने यह बैग उसे लौटा कर उस पर बहुत बड़ा एहसान किया है। उसने आदित्य की इस ईमानदारी की प्रशंसा की और उसे धन्यवाद भी कहा।