Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एमसीआई ने आनलाइन मैडीकल कालेज की मांगी डैफीशियेंसी रिपोर्ट!
    हिमाचल प्रदेश

    एमसीआई ने आनलाइन मैडीकल कालेज की मांगी डैफीशियेंसी रिपोर्ट!

    By Himachal VartaSeptember 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    एमसीआई ने ऑनलाइन नाहन मेडिकल कॉलेज की मांगी डेफिशियेंसी रिपोर्ट

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। अक्सर विवादों में रहने वाले डॉ यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज से अब अंतिम बैच पास आउट होने जा रहा है। तो वही प्रथम वर्ष का बैच एमबीबीएस के लिए बैठेगा। इन बीते 5 सालों में लगातार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया बराबर इस मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के लिए आती रही। बावजूद इसके अनेकों खामियां खरीद-फरोख्त पर लगे सवालिया निशानों के बाद भी यह मेडिकल कॉलेज सरकार की अनुकंपा पर चलता रहा।

    बड़ी अच्छी बात तो यह है कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने जो भी निरीक्षण के दौरान कमियां पाई थी उन ऑब्जेक्शन को ओवर रूल भी किया गया। अभी तक इस मेडिकल कॉलेज की ना तो अपनी बिल्डिंग बनकर तैयार हुई है और ना ही एमबीबीएस के प्रशिक्षु चिकित्सक किराए के हॉस्टल व महंगे खाने से बाहर निकल पाए हैं। बावजूद इसके नाहन का मेडिकल कॉलेज धीरे-धीरे प्रगति की ओर चल रहा है।

    आज वीरवार को एमसीआई की फिजिकल धमक भले ना हुई हो मगर दिल्ली में बैठी एमसीआई की टीम ने ऑनलाइन नाहन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से संपर्क साधा। बता दें कि पहले जो एमसीआई का इंस्पेक्शन हुआ था उसकी कंप्लायंस रिपोर्ट यहां से भेजी गई थी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने ऑनलाइन कंप्लायंस रिपोर्ट के अनुसार डेफिशियेंसी की जानकारी मांगी।

    यानी जो कमियां थी वह पूरी हुई कि नहीं अगर हुई है तो उनकी ऑनलाइन जानकारी ली गई। जिसके बाद ऑनलाइन जानकारी के अनुसार एमसीआई फिजिकल अपीरियंस के साथ अगले राउंड में कभी भी नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंच सकती है। मेडिकल कॉलेज टीम इस ऑनलाइन मीटिंग में यह पूछती है कि जो डेफिनसी थी उन्हें कैसे पूरा किया। नाहन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एनके महेंद्रू ने इस डेफिनसी की बाबत ऑनलाइन टीम को जानकारी भी दी।

    अब यह क्या कमियां रही होंगी यह तो टिकट रिपोर्ट होती है। मगर जो हालात इस मेडिकल कॉलेज के अब चल रहे हैं जब यह मेडिकल कॉलेज का भवन बनकर तैयार हो जाएगा उसके बाद शहर पर बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या को लेकर यह मेडिकल कॉलेज जिला सिरमौर के लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। उधर, खबर की पुष्टि मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रिंसिपल डॉक्टर एनके महेंद्रू ने की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.