Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»उपायुक्त सिरमौर ने जिला के पहले होम्योपैथी, एलर्जी स्वास्थ्य केन्द्र का किया शुभारंभ, स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी दवाईयां
    स्वास्थ्य

    उपायुक्त सिरमौर ने जिला के पहले होम्योपैथी, एलर्जी स्वास्थ्य केन्द्र का किया शुभारंभ, स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी दवाईयां

    By Himachal VartaSeptember 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    हर वीरवार को वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉ0 राज कुमार शर्मा करेंगे एलर्जी के मरीजों की जांच

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने जिला के पहले होम्योपैथी, एलर्जी स्वास्थ्य केन्द्र का आज नाहन, दिल्ली गेट के समीप आयुर्वेदिक अस्पताल में शुभारंभ किया।
    उन्हाेंने बताया कि इस क्लीनीक में सप्ताह के हर वीरवार के दिन डॉ0 राज कुमार शर्मा वरिष्ठ होम्योपैथिक हर प्रकार के श्वास, त्वजा, ड्रग एलर्जी व फूड की एलर्जी से संबंधित मरीजों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि एलर्जी स्वास्थ्य केन्द्र में एलर्जी से संबंधित मरीजों को दवाईयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंनें बताया कि इस स्वास्थ्य केन्द्र के खुलने से जिला में एलर्जी से संबंधित रोगियों को आयुर्वेदिक विभाग द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। इस मौके पर उपायुक्त द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र मंे उपचार के लिए आए मरीजों को निःशुल्क दवाईयां व एलर्जी से संबंधित बुकलेट प्रदान किए।
    इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ0 राजेन्द्र देव शर्मा ने बताया कि शरीर के प्रतिरोधी तंत्र की अत्यधिक एवं अनावश्यक प्रतिक्रिया को एलर्जी कहते है जो कि आम तौर पर पाए जाने वाले पदार्थों जैसे की धूल, परागकण, ठंडी हवा, पालतू जानवर, दूध, अंडा, मीट, तेज खुशबू, कपड़े, दवाईयां और अन्य खाने पीने की वस्तुंओं एवं कुंछ दवाओं से हो सकती है, कुछ लोगों में तो सूर्य की किरणों से भी त्वजा पर एलर्जी हो सकती है।
    वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉ0 राज कुमार शर्मा ने बताया कि एलर्जी किसी भी व्यक्ति को किसी भी आयु में हो सकती है और बच्चों को अधिक एलर्जी होने की सम्भावना होती है और वयस्कों में एलर्जी उन चीजों से भी होती है जिनसे उन्हें पहले एलर्जी नहीं थी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में नाक बहना या नजला, बार-बार छीके आना , आंखे लाल होना, पानी आना व खुजली होना , गले, कान के छिद्रों में खुजली, कान का बंद होना या द्रव भरना, मुह में बलगम आना , होंठ, जीभ व आखों और चहेर पर सूजन, पेट में दर्द, मिती, लल्टी या दस्त, सूखी लाल व रूखी त्वजा, चकते, पित्ती उछलना या छपाकी, सिर दर्द जैसे लक्षण पाए जाए तो वह स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जांच आवश्य करवाएं।
    इस अवसर पर डॉ0 ममता जैन, डॉ0 मंजूला, डॉ0 आशुतोष रंजन सहित आर्युेवेदिक विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.