नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन नगर परिषद में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा को लेकर नगर परिषद की बैठक आयोजित हुई बैठक में नगर परिषद के पार्षद व नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। नगर परिषद नाहन शहर के सोदर्यकरण को लेकर विभिन्न विकास कार्य करवा रही हैं ।
जिनमें पार्क निर्माण, पार्किंग निर्माण समेत शहर को स्वच्छ बनाने के लिए योजना चलाई जा रही हैं । नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि शहर में लाखों रुपये की लागत से 3 नए पार्कों के निर्माण करवाए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि शहर के मालरोड पर पार्किंग निर्माण समेत पार्क व सौन्दर्यकरण का कार्य प्रगति पर है और जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाए गए हैं जिसमें मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारन्टी योजना के तहत करीब 200 लोगो को रोजगार दिया गया है।
