नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर महिला मोर्चा शिलाई ने 16 जगह कार्यक्रम किये। इस अवसर पर स्वछता अभियान चलाया गया, महिला मोर्चा की टीम ने इस कार्यक्रम मैं बढ़चढ़ कर भाग लिया।
महिला मोर्चा अध्यक्षा श्यामा ठाकुर ने बताया कि शिलाई विधानसभा के अजरोली , नैनीधार , नाया पंजोड़ , शंखोली और सुंदराडी आदि गावं में स्वछता अभियान चलाया गया। इसके अलावा कफोटा, सतौन आदि जगहों पर लड्डू वो फल बांटे गए।
इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्षा श्यामा ठाकुर, सत्या तोमर, पूर्व चेयरमैन सैलो देवी, द्रौपदी शर्मा, चन्द्रकला पंचायत प्रधान अजरोली , अर्चना प्रधान नैनीधार पंचायत, महामंत्री सरिता चौहान, व दर्जनों अन्य महिलाएं शामिल रही।