नाहन (हिमाचलवार्ता)। पूर्व मंत्री कुमारी श्यामा शर्मा के आकस्मिक निधन पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ऊर्जा मंत्री ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
लोकसभा सदस्य एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ0 राजीव बिंदल, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, अध्यक्ष कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भण्डारी व उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर ने भी श्यामा शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्यामा शर्मा कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी तथा सोमवार प्रातः उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उनका निधन हुआ।
श्यामा शर्मा अपने राजनैतिक जीवन में तीन बार विधायक व मंत्री भी रही। उन्हाेंने पहली बार 1977 में नाहन विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के साथ कई आन्दोलनों में भाग लिया व कई बार जेल भी गई।
Breakng
- पवित्र श्री रेणुका जी झील में डूबने से अज्ञात व्यक्ति की मौत।
- भाजपा अध्यक्ष के साथ शिक्षक को तस्वीर लेना पड़ा महंगा हुआ निलंबित
- राजगढ़ जंगल में लटका मिला व्यक्ति का शवराजगढ़ जंगल में लटका मिला व्यक्ति का शव
- नहाते हुए टोंस नदी में डूबा पांवटा का18 वर्षीय युवक
- कांग्रेस के चुनावी पोस्टर में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को नहीं मिली जगह
- बुजुर्ग का एटीएम बदलकर निकाले 74000 , आरोपी जीरकपुर से गिरफ्तार
Sunday, May 19