नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए है। वहीँ, 2 स्वस्थ भी हुए है। कुल 78 सैंपल जिनमें 75 नए और 3 फॉलोअप सैंपल शामिल है आज जाँच के लिए भेजे गए। इनमें 60 नए और 2 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 15 नए और 1 फ़ॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। आज ठीक हुए मरीजों में 11 वर्षीय बच्ची और 14 वर्षीय किशोर शामिल हैं।
आज आये मामलों में डॉ. वाईएसपीजीएमसी नाहन के पास से 70 वर्षीय महिला, माल रोड नाहन से 46 वर्षीय पुरुष और गांव काथला रोहनाट से 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। कोटि बोंच का 31 वर्षीय पुरुष, रानीताल नाहन की 44 वर्षीय महिला, कोंडोला भनोग बनेड़ी से 50 वर्षीय पुरुष और माल रोड नाहन की 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।
नाहन से 70 वर्षीय बुजुर्ग, वार्ड नंबर 10 नाहन से 73 वर्षीय महिला, हुनंद जमुकोटी की 26 वर्षीय महिला, नया बाजार नाहन से 64 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा राजाना से 22 वर्षीय महिला, बस स्टैंड नाहन के पास से 29 वर्षीय युवक और संगड़ाह की 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।