Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हरिपुरखोल, कोलर, रामपुर भारापुर, पडदू़नी और माजरा पेयजल योजनाओं पर 10 करोड़ खर्च हाेंगे-डा. बिन्दल  
    हिमाचल प्रदेश

    हरिपुरखोल, कोलर, रामपुर भारापुर, पडदू़नी और माजरा पेयजल योजनाओं पर 10 करोड़ खर्च हाेंगे-डा. बिन्दल  

    By Himachal VartaSeptember 22, 2020
    Facebook WhatsApp
    भाजपा सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में विकास और विश्वास की  नई इबारत लिखी-डा. बिन्दल
    नाहन। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की हरिपुर खोल, कोलर, रामपुर भारापुर, पड़दूनी और माजरा पंचायतों की नई पेयजल योजनाएं तैयार की जा रही हैं जिन पर 10 करोड़ रुपये की व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में विकास और विश्वास की नई ईबारत लिखी है।
    डा. राजीव बिन्दल मंगलवार को पांवटा में नाहन विधानसभा क्षेत्र की 9 पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ चर्चा और समीक्षा कर रहे थे।
    डा. बिन्दल ने बताया कि मिश्रवाला पंचायत की पेयजल योजना में 3 नये टयूबवैल तथा सैनवाला मुबारिकपुर पंचायत पेयजल योजना में एक नया टयूबवैल लगा कर इनका कायाकल्प किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि क्यारदा और धौलाकुंुआ की नई पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन है, जिनको 2 माह के भीतर पूर्ण करके जन समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पलहोड़ी पेयजल योजना पर कार्य चल रहा है, पड़दूनी, धौलाकुंआ और कोलर पंचायतों की चार नई सड़कों पर निर्माण कार्य आने वाले दिनों में शुरू होंगे जिनके लिए धन राशि की स्वीकृति का मामला सरकार को भेजा गया है।
    डा. बिन्दल ने बताया कि माजरा-टोकियो सड़क पर कार्य जारी है जिस पर 6 करोड़ रुपये व्यय होंगे। रिंग रोड़ माजरा-मिश्रवाला पर कार्य जारी है जिस पर 4 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसी प्रकार क्यारदा रिंग रोड़ का कार्य जारी है जिस पर 3 करोड़ रुपये व्यय होंगे। झील बांका बाड़ा और पलहोड़ी दोनों सड़कों पर पुलों का निर्माण कियाा जाएगा।
    डा. बिन्दल ने अन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि काश इन 9 पंचायतों की उन्होंने पूर्व में चिंता की होती तो हम नये विकास के अध्याय लिख सकते थे, जबकि हम अभी मूलभूत सुविधाओं को जुटाने में लगे हैं।

    डा. बिन्दल ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करना सुनिश्चित बनाए ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर भी अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के लिए कहा ताकि सरकारी धन स सदुपयोग हो सके।
    इस अवसर पर माजरा के प्रधान ब्रिजेश गोयल, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष पुष्पा चैधरी, रतन चैधरी, कुलदीप ठाकुर, आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.