नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास, निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान, कृषि विपणन बोर्ड के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोनकी राम शर्मा, दिनेश चौधरी, गुमान सिंह पोंजटा, पृथ्वी सिंह चौहान, बलबीर सिंह ठाकुर, दिनेश नेगी, कुलदीप सिंह राणा, जिला महामंत्री बलदेव कश्यप।
राजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला कार्यालय सचिव प्रीत मोहन शर्मा, जिला सचिव सतीश शर्मा, सुमित्रा धीमान, तारा ठाकुर, नीति अग्रवाल, धीरज गुप्ता, उर्मिला कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप बीज, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को संयुक्त बयान जारी करते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
इन नेताओं ने अपने शोक संदेश में परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हुए कहा है कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देकर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा इस दुख की घड़ी में उनके संपूर्ण परिवार को भी भगवान दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इन नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्यामा शर्मा की कमी जिला वासियों को हमेशा खलती रहेगी। उनकी भरपाई किसी भी रूप में पूरी नहीं की जा सकती, उनकी याद सिरमौर वासियो को हमेशा आती रहेगी।