Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भाजपा रेणुका मण्डल किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री का आभार जताया!
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा रेणुका मण्डल किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री का आभार जताया!

    By Himachal VartaSeptember 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रेणुका मंडल ने किया देश के प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री का आभार प्रकट

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी रेणुका मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रीतम अत्री मेला राम, जय पाल पुंडीर ,पदम सिंह, मंडल महामंत्री पंडित जगदीश भारद्वाज, रणदीप नारायण सिंह, सचिव वेद प्रकाश ठाकुर ,लाजेंदर सिंह, विनोद शर्मा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार ने जो किसानों के हित में पहली बार 70 साल बाद एक ऐसा बिल पास किया है जिसका फायदा हिमाचल प्रदेश के लाखो बागवान और किसान भाइयों के लिए एक वरदान साबित होगा। आज तक किसानों को अपनी सब्जियों ओर फलों को बेचने के लिए एक बिल्टी के माध्यम से बिल्टी का खर्चा कर आढ़ती के पास जाना पड़ता था।

    वह अपना सामान अपनी मर्जी से नहीं बेच सकता था परंतु आज किसान के दोनों हाथ पूरे भारत देश में मोदी ने खोल दिए हैं और जहां चाहे अपना सामान, सब्जी-फल इत्यादि भेज ओर बेच सकता है। जहां उसको लाभ मिलना होता है चाहे वह निकटतम सब्जी मंडी में बेचे या अपनी मर्जी से पूरे भारत देश की किसी भी मंडी में या किसी भी व्यापारी के पास जाकर दे सकता है ताकि उसे बढ़िया और उत्तम दाम प्राप्त हो। कुछ शरारती तत्वों द्वारा यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि एपीएमसी के माध्यम से जो पहले सामान खरीदा जाता था।

    वह अब बंद हो जाएगा, मंडी बंद हो जाएगी परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। किसान को एपीएमसी के माध्यम से अगर अच्छा और उचित दाम मिल रहा है तो किसान घर द्वार पर ही अपनी सब्जियां बेच सकता है और यदि किसी निजी व्यापारी से उसे अच्छा दाम मिल रहा है तो वह एपीएमसी के पास न जाकर सीधे निजी व्यापारी के पास जा सकता है। जिसके लिए बाध्य नहीं है अब लाइंसेंस का कोई भी बाधा नहीं रहेगी पहले लाइसेंस लेना बहुत ही कठिन कार्य था।

    अब इन सब बातो से छुटकारा मिलेगा। जनता पार्टी का किसान मोर्चा प्रकोष्ठ रेणुका मंडल देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कृषि मंत्री का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता है। सिरमौर जिला भी फलों और सब्जियों के लिए देश भर में ख्याति प्राप्त हैं। यहां का किसान इस फैसले से गदगद हैं तथा इस बिल का पूरा समर्थन करता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.