Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किसान मोर्चा ने पांवटा साहब में किसानों के लिए अभियान चलाया!
    हिमाचल प्रदेश

    किसान मोर्चा ने पांवटा साहब में किसानों के लिए अभियान चलाया!

    By Himachal VartaSeptember 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब के पीपलीवाला में 80 टन प्रतिदिन की क्षमता का शैलर- किसान मोर्चा किसानों के हितों के लिए वचनबद्ध

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। कृषक  बिल का भले ही विरोधी विरोध कर रहे हो मगर प्रदेश में भाजपा के किसान मोर्चा ने ना केवल ऊपरी क्षेत्र के बागवानों बल्कि अब निचले क्षेत्र के किसानों के लिए भी अपनी वचनबद्धता को सिरे चढ़ाना शुरू कर दिया है।

    प्रदेश किसान मोर्चा इसी कवायद के तहत पांवटा साहिब में किसानों की धान खरीद को लेकर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से मिला । सुखराम चौधरी ने किसानों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि के धान की खरीद पांवटा साहिब में ही की जाएगी वह भी सरकारी समर्थन मूल्य के अनुसार।

    किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली ने बताया कि पांवटा साहिब के पीपलीवाला में प्रतिदिन 80 टन धान प्रोसेसिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बेहतरीन किस्म के धान गाए जाते हैं इसके अलावा किसानों के लिए और बेहतर धान की किस्में यहां उपलब्ध हो इसके लिए भी किसान मोर्चा प्रयासरत है।

    उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक बिल किसानों के हितों का एक स्वर्णिम दौर है और इससे सदियों से शोषित हो रहे किसानों को एक बड़ी आजादी भी मिलेगी। किसान मोर्चा के जिला सिरमौर अध्यक्ष साधु राम चौहान ने कहा कि किसान अब अपनी उपज को प्रदेश देश कि किसी भी मंडी में समर्थन मूल्य के साथ बेच सकता है। जो भी लोग इसका विरोध कर रहे हैं संभवत वह किसानों के हितेषी बिल्कुल भी नजर नहीं आते हैं।

    वही किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह सहोता व तमाम पदाधिकारी पीपलीवाला शेलर का निरीक्षण करने भी पहुंचे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.