Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड न0  3,5,6,7,8,9,10,12 व 13 सहित ग्राम पंचायतों के  क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित कर किया सील – डीएम  
    स्वास्थ्य

    पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड न0  3,5,6,7,8,9,10,12 व 13 सहित ग्राम पंचायतों के  क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित कर किया सील – डीएम  

    By Himachal VartaSeptember 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड न0 3,5,6,7,8,9,10,12 व 13 सहित पांवटा साहिब तहसील की ग्राम पंचायत गोरखुवाला, मुगलोवाला-करतारपुर, सतौन, शिवपुर, धौलाकंुआ, पातलियों तथा पुरूवाला व तहसील पच्छाद की ग्राम पंचायत सराहां-खुरद के कुछ क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। यह आदेश जिला दंडाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए।
    आदेशानुसार नगर परिषद पावंटा साहिब के वार्ड नम्बर 3 बद्रीपुर की आदर्श कॉलोनी में जगत ंिसह का घर व सोडी मील के नजदीक हर दयाल ंिसह तोमर सुपुत्र प्रताप ंिसंह तोमर का घर, वार्ड नम्बर 5 मंे यमुना विहार कॉलोनी स्थित संजीव बंसल का घर, वार्ड नम्बर 6 यूनियन बैंक गली मंे कैलाश देवी पत्नी रोशन लाल का घर व सूर्य कॉलोनी शुभखेडा में संजीव कुमार का घर, वार्ड नम्बर 7 पुलिस स्टेशन के समीप पुलिस कॉलोनी में राकेश कुमार हेडकांस्टेबल व नरेद्र सिंह कांस्टेबल के सरकारी आवास, वार्ड नम्बर 8 सुदर्शन कॉलोनी में सुरेश सिंह का घर, भाटिया पेलिस गली अजीत कॉलोनी में राजेश कुमार सुपुत्र युब रोशन का घर, वार्ड नम्बर 9 विश्वकर्मा चौक में शारदा सुमन पीजी के नजदीक विजय कौशिक निवास को, को कॉलोनी वार्ड नम्बर 10 में शक्ति कॉलोनी देवीनगर में नथी राम सुपुत्र काली राम का घर, वार्ड नम्बर 12 मोगिनंद में शुभम सिंह सुपुत्र अरूण कुमार का घर, वार्ड नम्बर 13 शमशेरपुर में आईटीआई के सामने अलोक पाण्डे का घर तथा शमशेरपुर में बैंक कॉलोनी में स्थित मुकेश भत्तरा के घर व शिवमन्दिर के समीप संगत सिंह का घर  को कन्टेंमेंट जोन घोषित सील कर दिया गया है।
    इसके अतिरिक्त तहसील पच्छाद की ग्राम पंचायत सराहां-खुरद में सहायक अभियन्ता विद्युत कार्यालय, गर्ल स्कूल के नजदीक  श्याम लाल सुपुत्र कमल राज के घर को कन्टेंमेंट जोन व गर्ल स्कूल सराहां के नजदीक  सुरेश शर्मा सेवानिवृत्त तहसीलदार, राघव नाथ शास्त्री और श्याम दत के घर को बफर जोन घोषित किया गया है।
    इसी प्रकार ग्राम पंचायत गोरखुवाला के वार्ड नम्बर 6 के गांव पुरूवाला में गोविंद ंिसह का घर, ग्राम पंचायत मुगलंावाला-करतारपुर के वार्ड नम्बर 5 की आदर्श कॉलोनी राजबन में रूकम चौहान  सुपुत्र बहादुर सिंह का घर, ग्राम पंचायत सतौन के वार्ड नम्बर 3 बिथू चौक में स्थित शमशेर गुप्ता सपुत्र ओम प्रकाश गुप्ता का घर, ग्राम पंचायत शिवपुर वार्ड नम्बर 5 बरोटीवाला में मदन सिंह का घर, ग्राम पंचायत धौलाकुंआ के वार्ड नम्बर 8 गुजर कॉलोनी धौलाकुंआ में सुलेमान सुपुत्र सादिक़ अहमद का घर, ग्राम पंचायत पातलियों के वार्ड नम्बर 2 का गांव सूरजपुर में सरबजीत सिंह का घर तथा ग्राम पचंायत पुरूवाला में वार्ड नम्बर 9 के गांव अमर गढ़ में बलवीर सिंह के घर को कन्टेंमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है।
    इसके अतिरिक्त नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड न0 12 की नव विहार कॉलोनी, मोगीनंद का समस्त क्षेत्र, वार्ड नम्बर 3 बद्रीपुर में आदर्श कॉलोनी, सोडी मिल के नजदीक का क्षेत्र, वार्ड नम्बर 6 की सूर्य कॉलोनी, वार्ड नम्बर 8 की सुदर्षन कॉलोनी, अजीत कॉलोनी में भाटिया पेलिस गली, वार्ड नम्बर 9 बिक्रम चौक में शारदा सुमन पीजी के नजदीक का क्षेत्र तथा  ग्राम पंचायत मुगलावाला करतारपुर का वार्ड नम्बर 5 की आदर्श कॉलोनी, गोरखुवाला का वार्ड नम्बर 6, सतौन का वार्ड नम्बर 3 बीथू चौक, शिवपुर का वार्ड नम्बर 5 बरोटीवाला, धौलाकुंआ का वार्ड नम्बर 8 में गुजर कॉलोनी, पातलियों का वार्ड नम्बर 2 के गांव सूरजपुर  तथा ग्राम पचंायत पुरूवाला के वार्ड नम्बर 9 के गांव अमरगढ़ के समस्त क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया।
    इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोड़कर लोगों के एक ही स्थान पर इक्कठा होने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा तथा उन्हे अपने घरों मे ही रहना होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार का समारोह, प्रदर्शन, बैठक, जुलूस, कार्यशाला, सामुदायिक या धार्मिक आयोजन नहीं करेगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में दवाइयों की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। कन्टेनमेंट जोन में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर द्वार पर संबंधित वार्ड के पार्षद व संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान व उप प्रधान की सहायता से की जाएगी। आवश्यक सेवाओं में लगे सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे लेकिन उन्हें सोशलडिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा और सरकार के अन्य सभी दिशा निर्देशों का भी पालन करना होगा।
    यह आदेश मजिस्ट्रियल ड्यूटी, पुलिस कर्मियों, अधिकारियों, तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे अधिकृत व्यक्तियों व वाहनों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। सील किए गए क्षेत्र में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद व पंचायतों में बीडीओं द्वारा समय-समय पर सैनिटाईजेशन की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया उसके विरूद्ध आईपीसीकी धारा 269, 270 व 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51, 54 व 56 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.