Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सतौन क्षेत्र में लो-वोल्टेज समस्या का होगा स्थाई समाधान-सुखराम चौधरी 
    हिमाचल प्रदेश

    सतौन क्षेत्र में लो-वोल्टेज समस्या का होगा स्थाई समाधान-सुखराम चौधरी 

    By Himachal VartaSeptember 23, 2020
    Facebook WhatsApp
    र्जा मंत्री ने 1 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से सतौन सब-स्टेशन के विद्युत विस्तारिकरण का किया शुभारंभ

     नाहन (हिमाचलवार्ता)। उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज सतौन में 33/11 केवी  विद्युत सब स्टेशन मे 1 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से विद्युत विस्तारिकरण का शुभारंभ करते हुए बताया कि इस विस्तारिकरण से सतौन क्षेत्र के आसपास के दर्जनों गांव के लोगों की लो-वोलेटेज की समस्या का स्थाई समाधान होगा।
    उन्होंने बताया कि इस सब स्टेशन में पहले 2.5 एमवीए के 2 यूनिट थे, जिन्हें अब अपग्रेड कर 6.3 एमवीए के 2 यूनिट कर दिया गया है, जिससे सतौन के साथ लगती पंचायतों व गांव कमरउ, मालगी, छछेती, कृष्णकोट, पंजौली, बोलबलुआ, चांदनी, कांटीमशवा, चौकीमृगवाल, डाकपीपली, शमापम्ता, बलदुआ, बोहल, बनाना, कईनल, बडवास के लोगों को लाभ प्राप्त होगा।
    इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में विद्युत विभाग में खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा तथा जिला सिरमौर मंे विद्युत सब स्टेशनों के खाली पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा ताकि लोगों की विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि सतौन विद्युत सब स्टेशन में विद्युत कार्यालय के भवन का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा।
       इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने  सतौन क्षेत्र के ग्रामीणाों की विद्युत संबंधित समस्याओं को सुना और अधिकारियों को जल्द ही इन समस्याओं का निपटारा करने के आदेश दिए। उन्होने बताया कि जल्द ही विद्युत विभाग द्वारा  जिला के दूर दराज के क्षेत्रों में हर माह बिजली के बिल मुहैया करवाएं जाएंगे ताकि लोगों को बिल अदायगी में आसानी रहे।
    इसके पश्चात उर्जा मंत्री ने ग्राम पंचायत भंगाणी के गांव गुरूवाला मंे भी जन-समस्याओं को सुना तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटान  किया व शेष समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया।
    इस अवसर पर उपाध्यक्ष खाद्य आपूर्ति निगम बलेदव तोमर, जिला महामंत्री भाजपा सुनील कपुर, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी पूर्ण ठाकुर, जिला युवा मोर्चा जनरल सेक्टरी सतीश कपूर, ग्राम पंचायत सतौन के प्रधान रजनीश चौहान, ग्राम पंचायत पौका के प्रधान प्रेम चौहान, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत पांवटा मनदीप सिंह के अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों के स्थानीय लोग भी उपस्थित रहेे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.