Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा. बिन्दल ने धारटी क्षेत्र में किया करीब 3 करोड़ रुपये की सड़कों की पटिटकाओं का अनावरण
    हिमाचल प्रदेश

    डा. बिन्दल ने धारटी क्षेत्र में किया करीब 3 करोड़ रुपये की सड़कों की पटिटकाओं का अनावरण

    By Himachal VartaSeptember 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    काश पूर्ववर्ती सरकारों ने धारटी क्षेत्र की सुध ली होती-डा. बिन्दल
    देवका क्षेत्र को 70 सालों के बाद मिला संपर्क मार्ग

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा के धारटी क्षेत्र की पूर्ववर्ती सरकारों ने अनदेखी की जिसके परिणामस्वरूप धारटी क्षेत्र के लोग सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे। उन्होंने कहा कि काश पूर्व कांग्रेस सरकारों ने धारटी क्षेत्र की तरफ ध्यान दिया होता तो आज यहां की स्थिति कुछ ओर ही होती।
    डा. राजीव बिन्दल आज आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के धारटी क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की दो सड़कों की पटिटकाओं के अनावरण के अवसर पर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
    डा. राजीव बिन्दल ने आज देवका में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग के कार्य का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने 1.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जमटा-कत्याड़ सड़क की उदघाटन पटिटका का अनावरण भी किया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि देवका क्षेत्र के लोग पिछले 70 सालों से संपर्क सड़क के लिए इंतजार कर रहे थे किन्तु सड़क की उनकी आवश्यकता मात्र ख्वाब बन कर रह गया जो अब जाकर पूर हुआ है।
    उन्होंने कहा कि धारटी क्षेत्र में निहोग-बोहरलीघाट सड़क, बनेठी से गौंत सड़क, बनेठी से डगजार सड़क, बनेठी से नौणी सड़क पंजाहज से चाईमेहड़ोग-धीड़ा सड़क, कन्योनघाट से सेर रेशला सड़क आदि अनेक-अनेक सड़कों का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने धारटी की सुध ली होती तो मेरा किसान, मेरे ग्रामीण भाई को इतने कष्ट नहीं सहने पड़ते।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र की सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार में हिमाचल में विकास के नये अध्याय लिखे गए हैं जिससे आम जन का जीवन आसान हुंआ है।
    इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनीष चैहान, पूर्व प्रधान नरेश कुमार, प्रधान चंच, योगराज ठाकुर, बीडीसी सदस्य भीम दत्त, मोहन सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान जगत राम, प्रीतम, कमला, राजेश के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.