Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»19 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
    हिमाचल प्रदेश

    19 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    By Himachal VartaSeptember 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र के गांव बनाड की एक युवती ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी अनुसार पच्छाद की बनाड़ गांव की युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवती की आयु 19 वर्ष बताई जा रही है। वह जमा दो पास करने के बाद घर पर ही थी।

    युवती ने यह खौफनाक कदम बुधवार देर शाम को उस समय उठाया जब घर पर कोई नहीं था। युवती ने अपने घर की छत के कूंडे में फंदा लगाकर अपनी जान दे रही। देर शाम को जब परिजन अपने काम निपटाकर घर पहुंचे तो वह अपनी बेटी को फंदे से लटका देखकर हक्के-बक्के रह गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस व पड़ोसियों को दी। जिसके बाद युवती को नीचे उतारा गया।

    लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवती के पिता बलबीर सिंह के अनुसार उनकी बेटी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.