Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चौगान नाहन में मिलेगी जिम- एक्यूप्रेशर सुविधा!
    हिमाचल प्रदेश

    चौगान नाहन में मिलेगी जिम- एक्यूप्रेशर सुविधा!

    By Himachal VartaSeptember 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    चौगान मैदान में फिट इंडिया मुहिम के तहत मिलेगी नि:शुल्क ओपन जिम-एक्यूप्रेशर ट्रैक की सुविधा

    फिट इंडिया मुहिम के ताहत जिला सिरमौर के नाहन में जल्द ही लोगों को एक्यूप्रेशर ट्रैक व ओपन एयर जिम के साथ-साथ एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट की सुविधा उपलब्ध होगी. डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी के मार्गदर्शन में लाखों रुपये की राशि व्यय कर इन तीनों कार्यों को नगर परिषद द्वारा करवाया गया है.

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में जल्द ही लोगों को एक्यूप्रेशर ट्रैक व ओपन एयर जिम के साथ-साथ एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट की सुविधा उपलब्ध होगी. डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी के मार्गदर्शन में लाखों रुपये की राशि व्यय कर इन तीनों कार्यों को नगर परिषद द्वारा करवाया गया है. जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा.

    दरअसल जिला प्रशासन के सहयोग से नगर परिषद द्वारा चौगान मैदान में जहां फिड इंडिया मूवमेंट के तहत एक ओपन एयर जिम का निर्माण करवाया गया है, वहीं इसके साथ-साथ एक्यूप्रेशर ट्रैक भी बनाया गया है, ताकि लोगों को निशुल्क व्यायाम की सुविधा मिल सके।

    यही नहीं चौगान मैदान के सौंदर्यीकरण के तहत एक कोने में आई लव सिरमौर के संदेश के साथ एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया गया है. जहां लोग व पर्यटक आसानी से सेल्फी के साथ मैदान की सुंदरता को अपने कैमरों में कैद कर सकेंगे. रात्रि के लिए भी इस सेल्फी प्वाइंट में लाइट्स का प्रबंध किया गया है.

    जिला प्रशासन का प्रयास है कि युवा जो किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, वह निशुल्क ओपन एयर जिम में व्यायाम कर सकते हैं. साथ ही बुजुर्ग भी एक्यूप्रेशर ट्रैक पर चलकर स्वस्थ रह सकते हैं. वहीं, सेल्फी प्वाइंट भी यहां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा.

    नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चौगान मैदान में लगभग 5 लाख की राशि से ओपन एयर जिम व एक्यूप्रेशर ट्रैक निर्माण किया गया है. इसका उद्देश्य लोगों को निशुल्क स्वस्थ रहने की सुविधा देना है. सेल्फी प्वाइंट भी लगभग बनकर तैयार हो चुका है. जल्द ही इन कार्यों का शुभारंभ करवाया जाएगा।

    बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट को स्वस्थ समाज की परिकल्पना के साथ शुरू किया है, जिसको लेकर जिला प्रशासन व नगर परिषद द्वारा यहां ओपन एयर जिम व एक्यूप्रेशर ट्रैक का निर्माण करवाया गया है, जोकि लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.