नाहन (हिमाचलवार्ता)। मकान पर लेंटर डाले जाने के दौरान 3 दिन पहले 5 मंजिल से गिरे युवक की हालत में सुधार होता नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लेंटर से 25 वर्षीय युवक सत्यपाल पुत्र बलवंत सिंह गांव थदोली पोस्ट ऑफिस बिरला के गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया था। यहां भले ही अभी होश में नहीं आया हो मगर चिकित्सकों के अनुसार उसका पल्स और बीपी दोनों सही चल रहा है। वही घर की देखभाल कर रहे परिजनों ने भी बताया कि डॉक्टरों ने रिकवर होने की बात करी है।