नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज नाहन भाजपा महिला मोर्चा नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक नाहन मण्डल महिला प्रधान प्रोमिला शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिस में नाहन विधानसभा के भाजपा विधायक डा0 राजीव बिंदल व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा कविता चौहान इस बैठक में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी अलका गुप्ता ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर के बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी आने वाले विधानसभा के चुनावों के लिए अभी से तैयारी की जाए। उन्होंने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर 20 महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाए कि वे अपने क्षेत्र के मतदाताओं से मिलने का प्रयास करे और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो को उन तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जिला महामंत्री पूजा तोमर, जिला सचिव नीति अग्रवाल, पार्षद श्यामा, मधु अत्री, अलका गर्ग, चंचल शर्मा, राखी अग्रवाल, स्नेह लता, जिन्नत, रक्षा देवी, कमलेश, अनु, कृष्णा, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहीं।
Breakng
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
- हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
Saturday, June 27
